मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
यात्रा

उत्तराखंडः लगातार बारिश के चलते सैलानियों के लिए 31 अगस्त तक फाटो जोन बंद

Rakesh

उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते 31 अगस्त तक सैलानियों के लिए फाटो जोन बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि तराई पश्चिम वन प्रभाग का फाटो जोन पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए खुला रहता है।

phato zone
शेयर करें

रामनगर। उत्तराखंड में लगातार बारिश के चलते 31 अगस्त तक सैलानियों के लिए फाटो जोन बंद कर दिया गया है। मालूम हो कि तराई पश्चिम वन प्रभाग का फाटो जोन पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए खुला रहता है। लेकिन भीषण बारिश के चलते इस वर्ष फ़ाटो जोन को 31 अगस्त तक बंद कर दिया गया है।

अगस्त माह में लगातार हो रही बारिश के चलते फाटो जोन के मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। मार्गों के क्षतिग्रस्त होने से भ्रमण के दौरान पर्यटकों के वाहन मार्ग में फंस जाते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए तराई पश्चिम वन प्रभाग के डीएफओ प्रकाश आर्या ने फाटो जोन को 31 अगस्त तक बंद कर दिया है। डीएफओ ने बताया कि बरसात कम होने के बाद जोन को पुनः 1 सितंबर से खोल दिया जाएगा।

डीएफओ प्रकाश आर्या ने बताया कि मानसून सत्र के दौरान लगातार हो रही बारिश से फाटो जोन के कई मार्ग क्षतिग्रस्त हो गए हैं। पर्यटकों की सुरक्षा को देखते हुए जोन को 31 अगस्त तक बंद कर दिया है। इस दौरान फाटो जोन में मार्गों का निर्माण कराया जाएगा।

निर्माण कार्य पूरा होने के बाद 1 सितंबर से फाटो जोन को खोला जाएगा। उन्होंने बताया कि फाटो जोन वैसे पूरे वर्ष पर्यटकों के लिए खुला रहता है। इस जोन में पर्यटक ट्री हाउस में रात्रि विश्राम व डे सफारी का लुत्फ उठाते हैं, पर अगस्त में अत्यधिक वर्षा के चलते यह निर्णय लिया गया है।

शेयर करें