Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. छत्तीसगढ़ः धमतरी में भाजपा महिला मोर्चा ने किया क्लेक्ट्रेट का घेराव, शराबबंदी को लेकर फूटा गुस्सा

छत्तीसगढ़ः धमतरी में भाजपा महिला मोर्चा ने किया क्लेक्ट्रेट का घेराव, शराबबंदी को लेकर फूटा गुस्सा

By Rakesh 

Updated Date

धमतरी। धमतरी जिले में शराबबंदी समेत अन्य मांगों को लेकर भाजपा महिला मोर्चा ने कलेक्ट्रेट का घेराव किया। कार्यकर्ताओं को रोकने के लिए पुलिस ने कलेक्ट्रेट के पास बैरिकेड लगा दिया था। इसके बाद भी कई कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट के मेन गेट के सामने पहुंच गए। गेट के सामने कार्य

पढ़ें :- UP: बिजली निजीकरण के खिलाफ फूटा गुस्सा, छह दिसंबर को विद्युतकर्मी करेंगे आंदोलन, राज्य कर्मचारी भी देंगे सर्मथन

कर्ताओं ने जमकर नारेबाजी की।

मौके पर मौजूद भाजपा महिला मोर्चा के नेताओं ने कहा कि छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार के भ्रष्ट तंत्र, कुशासन और वादाखिलाफी से आज प्रदेश की जनता में रोष व्याप्त है। गंगाजल की कसम खाकर शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस सरकार के शासन में विगत तीन माह में शराब के सेवन से आठ लोगों की जान चली गई।

बुधवार को प्रदेश नेतृत्व के मार्गदर्शन में भाजपा महिला मोर्चा धमतरी की महिला अध्यक्ष चंद्रकला पटेल, प्रदेश कोषाध्यक्ष हेमलता शर्मा व भाजपा नेत्री श्यामा देवी साहू द्वारा कांग्रेस की वादाखिलाफी के विरुद्ध व प्रदेश में जहरीली शराब बेचने के खिलाफ कलेक्टर कार्यालय एवं आबकारी कार्यालय का घेराव किया गया।

पढ़ें :- लखनऊ मेडिकल कॉलेजों में आज इलाज नहीं, सुबह से 24 घंटे की स्ट्राइक जारी, OPD सेवा भी बंद
Advertisement