Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. झारखंड
  3. हेमंत सरकार पर हमलावर हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

हेमंत सरकार पर हमलावर हुए भाजपा सांसद निशिकांत दुबे, सरकार को घेरने की तैयारी में विपक्ष

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

झारखंड की सियासत में इन दिनों आरोप और प्रत्यारोप का सिलसिला लगातार चल रहा है। भाजपा सांसद निशिकांत दुबे इसी बीच हेमंत सोरेन व उनके करीबियों पर शेल कंपनी में निवेश के आरोप संबंधित मामले पर अपने ट्विटर अकाउंट से हमला बोला। आज सुबह ट्वीट करते हुए भाजपा सांसद ने लिखा “बकरे की अम्मा कब तक खैर मनायेगी मुख्यमंत्री जी को पूरे कुनबे का काला चिट्ठा जल्दी सामने आएगा आगे आगे देखिए होता है क्या ?”

पढ़ें :- झारखंड की सैर [ इंडिया वायस विश्लेषण ]

आपको बता दें झारखंड हाईकोर्ट ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन व उनके भाई बसंत सोरेन और उनके अन्य करीबियों पर सेल कंपनी के जरिए अर्जित संपत्ति को निवेश करने के मामले में सुनवाई की, सुनवाई के बाद अदालत ने रजिस्ट्रार ऑफ कंपनी को नोटिस भी भेजा और अदालत में ईडी से भी इस मामले के संबंधित जानकारी मांगी।

पढ़ें :- IAS Pooja Singhal Case : तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, हो सकती है बड़ी कार्यवाई

भाजपा सांसद ने उसके बाद एक और ट्वीट किया जिसमें उन्होंने कांग्रेस की रामगढ़ विधायक ममता देवी पर आरोप लगाते हुए ट्वीट किया। उन्होंने लिखा कि किसी ने बताया कि मेरे राज्य में रामगढ़ की कांग्रेस विधायक के बचाव में झारखंड सरकार के अधिकारी एजेंसी वह वकील से पैरवी कर रहे हैं आईएएस एसोसिएशन को इसका संज्ञान लेकर कार्रवाई करनी चाहिए।

आपको बता दें की ममता देवी पर एक पुराने मामले में सरकारी काम में बाधा पहुंचाते हुए कर्मियों से मारपीट करने का आरोप है।

पढ़ें :- ED के रिमांड में बिगड़ी निलंबित आईएस पूजा सिंघल की तबियत, लगातार हो रही है स्वास्थ्य की जांच

भाजपा सांसद यहीं नहीं रुके आज सुबह से ही वह अपने ट्विटर अकाउंट से झारखंड सरकार पर काफी हमलावर दिखे, उन्होंने फिर एक ट्वीट किया, जिसमें लिखा “मैंने 20 जुलाई 2020 को यह ट्वीट किया था सोशल मीडिया नेटवर्किंग के कुछ झामुमो के चमचों ने मुझे हल्का, बड़बोला, मूर्ख उपाधियों से विभूषित किया। मैं भाजपा का कार्यकर्ता हूं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई जारी रहेगी।”  आपको बता दें निशिकांत दुबे एक लम्बे समय बाद मुख्यमंत्री व उनके करीबियों पर फिर से हमलावर दिखे।

 

पढ़ें :- Jharkhand : खनन पट्टा और आय से अधिक संपत्ति मामले की अगली सुनवाई अब 17 को होगी, पढ़ें पूरी खबर
Advertisement