मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
झारखंड

IAS Pooja Singhal Case : तीन जिलों के खनन पदाधिकारियों को समन, हो सकती है बड़ी कार्यवाई

इन खनन अधिकारियों से पूजा सिंघल मामले में जब्त किए गये करोड़ों रुपये के बारे में पूछताछ की जानी है।

ed
शेयर करें

रांची : आईएएस पूजा सिंघल मामले में ईडी की ओर से तीन जिले के खनन पदाधिकारियों को समन किया गया है। इनसे पूछताछ के लिये ईडी दफ्तर बुलाया गया है। जिन जिले के खनन पदाधिकारियों को बुलाया गया है। इनमें पलामू, साहिबगंज और दुमका के अलावा एक अन्य पदाधिकारी शामिल हैं।

इन खनन अधिकारियों से पूजा सिंघल मामले में जब्त किए गये करोड़ों रुपये के बारे में पूछताछ की जानी है। खनन विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि दुमका के जिला खनन अधिकारी कृष्णचंद्र किस्कू को समन जारी किया गया है। उन्होंने दावा किया है कि ईडी ने दुमका के खनन अधिकारी को तलब किया है।

उल्लेखनीय है कि खनन एवं उद्योग विभाग की सचिव पूजा सिंघल के खिलाफ ईडी मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही है। ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के बाद झारखंड सरकार ने उन्हें निलंबित कर दिया है।

शेयर करें