Booking.com

राज्य

  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म ‘फायर ऑफ लव-रेड’ 24 को होगी रिलीज

इंतजार खत्मः कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म ‘फायर ऑफ लव-रेड’ 24 को होगी रिलीज

कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म 'फायर ऑफ लव-रेड' 24 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज हो रही है। कृष्णा अभिषेक को लोग कॉमेडियन के रूप में जानते हैं। कपिल शर्मा के शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब सराहना की जाती है लेकिन अब पहली बार वह एक साइको किलर की भूमिका निभा रहे हैं।

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। कृष्णा अभिषेक और पायल घोष की थ्रिलर फ़िल्म ‘फायर ऑफ लव-रेड’ 24 नवंबर को पूरे भारत में रिलीज हो रही है। कृष्णा अभिषेक को लोग कॉमेडियन के रूप में जानते हैं। कपिल शर्मा के शो में उनकी कॉमिक टाइमिंग की खूब सराहना की जाती है लेकिन अब पहली बार वह एक साइको किलर की भूमिका निभा रहे हैं।

पढ़ें :- हरियाणाः चण्डीगढ़ में जल्द खुलेगा सेंसर बोर्ड का क्षेत्रीय सुविधा कार्यालयः अनुराग ठाकुर

कृष्णा अभिषेक के मुख्य किरदार से सजी थ्रिलर फ़िल्म ‘फायर ऑफ लव-रेड’ 24 नवंबर 2023 को पूरे भारत के सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। फिल्म ट्रेड के विश्लेषक और फिल्म निर्माता राजीव चौधरी (सनी लियोन अभिनीत – ‘बेईमान लव’ फेम) ने साथी-निर्माता रेखा सुरेंद्र जगताप और जगन्नाथ वाघमारे के साथ अवंती प्राजक्ता आर्ट्स के बैनर तले फ़िल्म ‘फायर ऑफ लव रेड’ का निर्माण किया है।

गुस्सैल साइको किलर की मुख्य केंद्रीय भूमिका में हैं कृष्णा अभिषेक

यह सिनेमा वरिष्ठ फिल्म मेकर अशोक त्यागी द्वारा लिखित और निर्देशित है। ‘फायर ऑफ लव रेड’ का मुख्य आकर्षण कृष्णा अभिषेक हैं जो एक गुस्सैल साइको किलर की मुख्य केंद्रीय भूमिका निभा रहे हैं। यह संभवतः पहली बार होने जा रहा है कि कृष्णा अभिषेक ने इस तरह की इंटेंस भूमिका निभाई है।

निर्माता राजीव चौधरी ने कहा कि, “कृष्णा अभिषेक, अजय देवगन, अक्षय कुमार या किसी भी हीरो से कम नहीं हैं। “नायिका पायल घोष और कंचन भोर कृष्णा अभिषेक के साथ रोमांटिक भूमिकाओं में हैं। सपोर्टिंग एक्टर्स में अभिजीत श्वेतचंद्र, कमलेश सावंत, भरत दाभोलकर, मुकेश त्यागी, अमोल बावदनकर, शांतनु भामरे आदि हैं।

पढ़ें :- जल्द रिलीज होगी ‛साकेत नगरी अयोध्या’, राम मंदिर के संघर्षों पर आधारित है फिल्म

‘फायर ऑफ लव रेड’ का निर्माण राजीव चौधरी, जगन्नाथ वाघमारे और रेखा सुरेंद्र जगताप द्वारा किया गया है और यह शांतनु भामारे द्वारा सह-निर्मित है और प्रेजेंटर अवंतिका पाटिल के साथ अवंतिका ए पी आर्ट्स आईएमप्लेक्स डिजिटल थिएट्रिकल डिस्ट्रब्यूशन  के माध्यम से इसे वितरित और रिलीज़ किया जा रहा है। अवंती प्राजक्ता आर्ट्स प्रेजेंट्स ‘फायर ऑफ लव रेड’ 24 नवंबर, 2023 को देश भर में और इम्प्लेक्स डिजिटल द्वारा विदेशों में सिनेमाघरों में रिलीज के लिए तैयार है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com
Booking.com
Booking.com