मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

मूरी एक्सप्रेस में बदमाशों ने की फायरिंग, यात्रियों को बांधकर पीटा, हजारों की लूट, चोपन में दर्ज हुई FIR

Rakesh

झारखंड के मूरी से चलकर जम्मू को जाने वाली मूरी एक्सप्रेस में शनिवार की रात भीषण लूटपाट हुई। लूटपाट का विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों को मारकर घायल कर दिया।

injured passenger
शेयर करें

सोनभद्र। झारखंड के मूरी से चलकर जम्मू को जाने वाली मूरी एक्सप्रेस में शनिवार की रात भीषण लूटपाट हुई। लूटपाट का विरोध करने पर नकाबपोश बदमाशों ने यात्रियों को मारकर घायल कर दिया।

बदमाशों की संख्या करीब 10 थी। वारदात झारखण्ड के लातेहार व बारवाडीह स्टेशन की बीच हुई। इस दौरान बदमाशों ने फायरिंग भी की और यात्रियों को बांधकर पीटा। ट्रेन जब चोपन पहुंची तो पीड़ित यात्रियों ने शिकायत दर्ज कराई।

लातेहार में बदमाश ट्रेन में चढ़े और वारदात के बाद बरवाडीह से पहले उतर गए। रात करीब साढ़े 12 बजे धनबाद कंट्रोल रूम से सूचना पाकर डालटनगंज में ट्रेन रोककर घायल यात्रियों का उपचार कराया गया। रविवार की सुबह सात बजे ट्रेन के चोपन पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने यात्रियों से घटना की जानकारी ली और FIR दर्ज की।

टैग: train
शेयर करें