मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
झारखंड में अब गंभीर बीमारियों की जांच होगी आसान, रिम्स में शुरू हुई विश्वस्तरीय BSL-III लैब ओवैसी-चंद्रशेखर के गठबंधन से सपा को होगा फायदा! शिवपाल यादव का बड़ा दावा मां के अंतिम दर्शन कर भावुक हुए CM योगी, पंचूर पहुंचे मुख्यमंत्री मां के निधन की खबर के बाद भी नहीं रुके CM योगी, विद्यार्थियों के साथ सेल्फी लेकर निभाया वादा अयोध्या में आकाश आनंद का सियासी हमला, बोले- मायावती को पांचवीं बार CM बनाएं पुरानी बैटरियों से निकलेगा कीमती खजाना, CSIR-NML ने R2E टेक्नोलॉजीज को सौंपी स्वदेशी रीसाइक्लिंग तकनीक बिहार में उद्योगों को मिलेगा बढ़ावा, 30 दिन में निवेश प्रस्तावों को मंजूरी देगी सरकार सपा-कांग्रेस में सीट बंटवारे की तैयारी तेज, प्रियंका और रामगोपाल यादव संभालेंगे कमान
अन्य खबरें

हरियाणाः रोहतक से जुड़ा अयोध्या, फरक्का एक्सप्रेस से रामलला के दर्शन कर पाएंगे श्रद्धालु

Rakesh

अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोहतक व आसपास के क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। रोहतक अब सीधे अयोध्या से जुड़ गया है। अब श्रद्धालु आसानी से रामलला के दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिसके लिए बठिंडा से मालदा टाउन के लिए फरक्का एक्सप्रेस चलाई गई है। इसका रोहतक और बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव है।

ram mandir
शेयर करें

रोहतक। अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद रोहतक व आसपास के क्षेत्र के लिए बड़ी सौगात मिली है। रोहतक अब सीधे अयोध्या से जुड़ गया है। अब श्रद्धालु आसानी से रामलला के दर्शन के लिए जा सकते हैं। जिसके लिए बठिंडा से मालदा टाउन के लिए फरक्का एक्सप्रेस चलाई गई है। इसका रोहतक और बहादुरगढ़ रेलवे स्टेशन पर भी ठहराव है।

आज इस ट्रेन को रोहतक के भाजपा सांसद अरविंद शर्मा ने झंडी दिखाकर रवाना किया और खुद भी इस ट्रेन से यात्रा की। उन्होंने कहा कि 500 साल की लड़ाई के बाद रामलला अयोध्या में विराजमान हुए हैं। ऐसे में इस ट्रेन की सौगात मिलना मील का पत्थर साबित होगी। अब आसानी से श्रद्धालु राम मंदिर में रामलला के दर्शन कर पाएंगे।

वे रेल मंत्री और प्रधानमंत्री मोदी का धन्यवाद करते हैं, जो उनकी मांग को मानकर यहां की जनता को इह ट्रेन की सौगात दी है। कहा कि जो रामलला को राजनीतिक विषय बनाने का आरोप लगाते हैं वे राम भक्त नहीं है। इस मौके पर पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर ने कहा कि हमने मुगलों, अंग्रेजों व कांग्रेसियों से लड़ाई लड़ कर रामलला की प्राण प्रतिष्ठा करने में जीत हासिल की है।

टैग: train
शेयर करें