Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के रैनबसेरों की खोली पोल, कहा- न तो गद्दे-बिस्तर और न ही चाय व भोजन की व्यवस्था

भाजपा अध्यक्ष ने दिल्ली के रैनबसेरों की खोली पोल, कहा- न तो गद्दे-बिस्तर और न ही चाय व भोजन की व्यवस्था

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में गत एक माह में दिल्ली की सड़कों पर 203 लावारिस बेघरों की मौत का मामला उठाया। उन्होंने कहा कि यह अरविंद केजरीवाल सरकार की आपराधिक लापरवाही का परिणाम है। संचालन मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर ने किया।

पढ़ें :- Aaj Ka Rashifal: हृदय और BP पर असर, रहें सतर्क

श्री कपूर ने कहा कि दिल्ली भाजपा अध्यक्ष अगले कुछ सप्ताह बेघरों की मदद करने के साथ ही दिल्ली की सड़कों पर सो रहे बेघरों को लेकर संबंधित विधायकों एवं मंत्रियों की लापरवाही की पोल खोलेंगे। पत्रकार वार्ता में प्रदेश कोषाध्यक्ष सतीश गर्ग एवं प्रदेश मंत्री हरीश खुराना भी उपस्थित थे।

श्री सचदेवा ने कहा कि दिल्ली सरकार को 15 नवंबर से विंटर एक्शन प्लॉन लागू करना होता है जिसके तहत मूल कार्य बेघरों को सुरक्षित स्थान तक पहुंचाना होता है ताकि वह ठंड में बीमार न हों। पर केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते आज 15 दिसंबर हो गया, लेकिन 90 प्रतिशत स्थाई एवं अस्थाई रैनबसेरों का बुरा हाल है।

उन्होंने कहा कि अस्थाई रैनबसेरों के नाम पर केवल टेंट लगा कर छोड़ दिया गया है। पक्के-कच्चे सभी रैनबसेरों मे पूरे गद्दे बिस्तर नहीं हैं और ना ही मैंडेटरी चाय, बिस्कुट व भोजन की व्यवस्था है।

पढ़ें :- दिल्ली में हीटवेव का कहर, सरकार की बड़ी योजना
Advertisement