Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. भाजपा की राष्ट्रीय टीम में फेरबदलः यूपी के राधामोहन अग्रवाल बनें महासचिव, पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष का दायित्व

भाजपा की राष्ट्रीय टीम में फेरबदलः यूपी के राधामोहन अग्रवाल बनें महासचिव, पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष का दायित्व

By Rajni 

Updated Date

नई दिल्ली।  भाजपा ने कर्नाटक के नेता सी टी रवि और असम से लोकसभा सांसद दिलीप सैकिया को महासचिव पद से हटा दिया है। अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय (एएमयू) के पूर्व कुलपति तारिक मंसूर को उपाध्यक्ष बनाया गया है। वह वर्तमान में उत्तर प्रदेश के एमएलसी हैं।

पढ़ें :- तानाशाही वाली कांग्रेस पार्टी को दोबारा सत्ता में नहीं लाएगी जनताः किरेन रिजिजू

भाजपा के अध्यक्ष जेपी नड्डा ने शनिवार को अपनी राष्ट्रीय टीम में फेरबदल करते हुए यूपी के एक पसमांदा मुसलमान को पार्टी का राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और तेलंगाना इकाई के पूर्व अध्यक्ष बंडी संजय कुमार को राष्ट्रीय महासचिव बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश से ही पार्टी के सांसद राधामोहन अग्रवाल को महासचिव बनाया गया है।

उपाध्यक्ष पद से हटाए गए पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह  

नई सूची में ज्यादातर पदाधिकारियों को उपाध्यक्ष, महासचिव और सचिव के पद पर बरकरार रखा गया है। सूची में 13 उपाध्यक्ष, नौ महासचिव, संगठन महामंत्री बीएल संतोष और 13 सचिव शामिल हैं। बिहार से लोकसभा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री राधामोहन सिंह को पार्टी के उपाध्यक्ष के पद से हटा दिया गया है। वहीं कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एके एंटनी के बेटे अनिल एंटनी को राष्ट्रीय सचिव बनाया गया है।

पढ़ें :- UCC पर मौलाना शहाबुद्दीन रजवी का विरोध, कहा-मुसलमानों को किया जा रहा टारगेट
Advertisement