नई दिल्ली, 20 जनवरी। बीजेपी ने गुरुवार को उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची जारी कर दी है। पार्टी ने 70 सदस्यीय विधानसभा के लिए 59 उम्मीदवारों के नाम घोषित किए हैं, जिनमें 5 महिला और 54 सामान्य वर्ग के उम्मीदवार शामिल हैं।
पढ़ें :- 'अपने देश से दूर जाने पर मजबूर किया गया, मैं फिर बांग्लादेश लौटूंगी...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोलीं शेख हसीना
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए घोषित सभी प्रत्याशियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड की पुकार, मोदी-धामी सरकार#UttarakhandWithBJP pic.twitter.com/OLiDXQWD7S— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 20, 2022
वहीं मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा से पार्टी ने उम्मीदवार बनाया है, जबकि प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक हरिद्वार से चुनाव लड़ेंगे।
पढ़ें :- 'माफी मांगने की कोई जरूरत नहीं...', छात्र प्रदर्शनकारियों से मिले राहुल गांधी
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए खटीमा विधानसभा से मुख्यमंत्री श्री @pushkardhami जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड की पुकार, मोदी-धामी सरकार#UttarakhandWithBJP pic.twitter.com/XtKcX3rqQI— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 20, 2022
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव-2022 के लिए हरिद्वार विधानसभा से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष श्री @madankaushikbjp जी को प्रत्याशी बनाए जाने पर बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड की पुकार, मोदी-धामी सरकार#UttarakhandWithBJP pic.twitter.com/oyu98q70vw
पढ़ें :- 'आप जैसे लोग वही सुनेंगे, जो...', किरेन रिजिजू पर मल्लिकार्जुन खरगे का हमला
— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) January 20, 2022
बीजेपी मुख्यालय में उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने उम्मीदवारों की लिस्ट जारी करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इस पर्वतीय राज्य में विकास का काम तेजी से हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में उत्तराखंड के साथ सौतेला व्यवहार हुआ है। प्रह्लाद जोशी ने आगे कहा कि उत्तराखंड में जो भी विकास हुआ है, वो केंद्र की मोदी सरकार और राज्य की बीजेपी सरकार के कार्यकाल में हुआ है। इस दौरान रेल की पटरी से लेकर बाकी कई परियोजनाओं को साकार किया गया। जोशी ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री स्व. अटल बिहारी वाजपेयी के शासन में उत्तराखंड का गठन किया गया। उस वक्त कांग्रेस ने इसका विरोध किया था।
बीजेपी की पहली लिस्ट में 10 नए चेहरों को टिकट
उत्तराखंड विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी की पहली लिस्ट में पार्टी ने 10 सीटों पर नए चेहरों को उतारा है। बतादें कि बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में उम्मीदवारों के नाम पर मुहर लगाई गई थी। बैठक के बाद उत्तराखंड के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी और पार्टी महासचिव अरूण सिंह ने उम्मीदवारों के नाम घोषित किए।