वाराणसी। आज भाजपा के द्वारा पूरे प्रदेश में सपा के सुप्रीमो अखिलेश यादव का पुतला दहन व विरोध प्रदर्शन का कार्यक्रम किया है दरअसल कुछ समय पूर्व सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव ने यह बयान दिया था कि मठाधीशों व माफियाओं में कोई अंतर नहीं जिसको लेकर राजनीतिक सरगर्मी बढ़ गई इसके तहत भारतीय जनता पार्टी ने पूरे प्रदेश में इसका विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया इसके तहत आज वाराणसी में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने अखिलेश यादव का पुतला दहन का कार्यक्रम कर विरोध दर्ज कराया भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष रजत जायसवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने गुलाब बाग पार्टी कार्यालय से चलकर सिगरा चौराहे के समीप जाकर पुतला दहन कर विरोध प्रदर्शन किया।
पढ़ें :- कभी यूपी में निवेश से कतराते थे उद्योगपति, आज 50 लाख करोड़ के प्रस्ताव : CM योगी
अखिलेश यादव के खिलाफ जबरदस्त नारेबाजी करते हुए भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि सपा लगातार साधु संतों के खिलाफ बयान बाजी व अनाप-शनाप क्रियाकलाप किया करती है जिसके तहत सनातन के विरोध मे एक बार फिर जनता के सामने अखिलेश यादव का चेहरा बेनकाब हुआ हम सभी लोगों की यह मांग है कि अखिलेश यादव को तुरंत भारत के साधु संतों से दिए गए बयान को लेकर माफी मांगनी चाहिए।