Uttarakhand : उत्तराखंड में लगातार हो रही भारी बारिश के बीच शुक्रवार सुबह बड़ा हादसा टल गया। विष्णुगाड़-पीपलकोटी जल विद्युत परियोजना की टीआरटी में हुए हादसे का जायजा लेने पीपलकोटी जा रहे गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी की गाड़ी पर तोताघाटी के पास अचानक पहाड़ी से एक बड़ा बोल्डर आ गिरा। हादसे में सांसद और उनके साथ मौजूद लोग बाल-बाल बच गए।
पढ़ें :- पिथौरागढ़ में लाझकेला नाला उफान पर...बादल फटने की पुरानी त्रासदी की यादें ताजा
बताया जा रहा है कि सांसद अनिल बलूनी सुबह भारी बारिश के बीच चमोली जिले के पीपलकोटी के लिए रवाना हुए थे। इसी दौरान तोताघाटी के निकट पहाड़ी से अचानक पत्थर गिरने लगा और एक बड़ा बोल्डर उनकी इनोवा गाड़ी के ऊपर जा गिरा। घटना में वाहन को नुकसान पहुंचा, लेकिन सांसद को कोई चोट नहीं आई।
बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन का खतरा
हादसे के बाद कुछ देर के लिए यात्रा प्रभावित हुई। श्रीनगर पहुंचने के बाद सांसद की गाड़ी की आवश्यक मरम्मत कराई गई। इसके बाद अनिल बलूनी ने अपना दौरा रद्द नहीं किया और पीपलकोटी की ओर रवाना हो गए। सांसद का उद्देश्य विष्णुगाड़-पीपलकोटी परियोजना की टीआरटी में हुए हादसे के बाद प्रभावित क्षेत्र का जायजा लेना और दुर्घटना में प्रभावित लोगों से मुलाकात करना है। इस हादसे में कई मजदूरों के हताहत होने की सूचना सामने आई है।
यह भी पढ़ें : चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता
लगातार बारिश के कारण पहाड़ी क्षेत्रों में भूस्खलन और पत्थर गिरने का खतरा बना हुआ है। ऐसे में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग समेत पहाड़ी मार्गों पर आवाजाही करने वाले लोगों को अतिरिक्त सावधानी बरतने की सलाह दी जा रही है। प्रशासन और राहत दल भी प्रभावित क्षेत्रों में स्थिति पर नजर बनाए हुए हैं।
पढ़ें :- चमोली टनल हादसा: नौ मजदूरों की मौत, 10 अब भी लापता
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।