Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP :ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या, दूसरे लड़के से शादी करने जा रही थी प्रेमिका

UP :ब्यूटी पार्लर में सज रही दुल्हन की गोली मारकर हत्या, दूसरे लड़के से शादी करने जा रही थी प्रेमिका

By up bureau 

Updated Date

झांसी। उत्तर प्रदेश के झांसी जिले में शादी का जश्न उस समय मातम में बदल गया, जब ब्यूटी पार्लर में तैयार होने आई दुल्हन को सिरफिरे आशिक ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर गोली मार दी। घायल दुल्हन को तत्काल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसने दम तोड़ दिया। घटना को अंजाम देने वाले तथाकथित प्रेमी की धरपकड़ के लिए दो टीमों का गठन किया गया है।

पढ़ें :- नोएडा में फीस बढ़ाने वाले निजी स्कूलों पर प्रशासन का बड़ा एक्शन, 7 स्कूलों पर लगा जुर्माना

क्या था पूरा मामला?

झांसी के सीपरी बाजार थाना क्षेत्र में रविवार रात को एक ब्यूटी पार्लर के अंदर दुल्हन की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। शादी से चंद घंटे पहले दुल्हन शादी के लिए तैयार होने आई थी। उसके गांव का ही एक युवक आया और दुल्हन से साथ चलने को कहा। दुल्हन के इनकार करने पर प्रेमी युवक ने ब्यूटी पार्लर के अंदर घुसकर गोली मार दी। गांव के लोगों के मुताबिक युवक एक तरफा प्यार करता था।

सूचना मिलते ही झांसी के एसएसपी राजेश एस मौके पर पहुंचे और टीमों का गठन कर तत्काल गिरफ्तारी के निर्देश दिए। लेकिन आरोपी दीपक पुलिस की पकड़ से बाहर है। लड़की मध्य प्रदेश के दतिया जिले के सोनागिर इलाके में बरगाय गांव के रहने वाले राजकुमार अहिरवार की 20 वर्षीय बेटी काजल है। आरोपी पड़ोसी दीपक। अहिरवार से उसकी बातचीत होती थी। दीपक उसको पसंद करता था और शादी करना चाहता था। मगर काजल और उसका परिवार शादी के लिए राजी नहीं था।

परिजनों ने काजल की शादी झांसी के चिरगांव के सिमथरी गांव में रहने वाले राज से तय कर दी। रविवार को दोनों की शादी झांसी के खोडन में स्थित निशा गार्डन में होनी थी। इसके लिए काजल अपने परिवार के साथ रविवार शाम को ही मैरिज हॉल में पहुंच गई थी। जहां पार्लर के अंदर घुकर सिरफिरे आशिक ने दुल्हन को गोली मार दी। जिससे उसकी मौत हो गई।

पढ़ें :- चावल से बन रही थी हल्दी! कानपुर में मिलावट फैक्ट्री का भंडाफोड़
Advertisement