Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. पंजाब
  3. पंजाबः रिश्ता हुआ शर्मसार, जमीन के लिए भाई ने भाई को मार डाला, पिता भी गंभीर घायल

पंजाबः रिश्ता हुआ शर्मसार, जमीन के लिए भाई ने भाई को मार डाला, पिता भी गंभीर घायल

By Rakesh 

Updated Date

समराला। समराला के पुनिया गांव में मंगलवार रात एक परिवार के तीन सदस्यों में खूनी झड़प हुई। जिसमें दलबीर सिंह उम्र 30 वर्ष ने अपने बड़े भाई जगदीप सिंह उम्र 35 वर्ष की पीट-पीटकर हत्या कर दी और उसके पिता राम सिंह को गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल पिता राम सिंह को चंडीगढ़ के सरकारी अस्पताल में रेफर किया गया है।

पढ़ें :- पंजाबः समराला के पास नहर में गिरी बेलैरो पिकअप, दो बच्चों सहित चार की मौत, परिजनों में कोहराम

समराला पुलिस ने मृतक के शव को अपने कब्जे में ले लिया है। खास बात यह है कि मृतक जगदीप सिंह ने करीब दो साल पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी और चार महीने पहले ही वह जेल से वापस आया था। गांव निवासी परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह और उसके पिता राम सिंह गांव में अलग मकान में रहते थे। छोटा भाई दलवीर सिंह गांव में अलग रहता था।  दोनों भाइयों के बीच कई बार झगड़े हो चुके हैं और गांव की पंचायत भी कई बार दोनों के बीच समझौता करा चुकी है।

परगट सिंह ने बताया कि मृतक जगदीप सिंह ने कुछ साल पहले अपनी मां की हत्या कर दी थी और करीब 4 महीने पहले ही जेल से छूटकर आया था। परगट सिंह ने बताया कि बीती रात उसका छोटा भाई दलबीर सिंह मृतक जगदीप सिंह के घर आया और दोनों के बीच झगड़ा हो गया, जिसमें जगदीप सिंह की मौत हो गई और उसका पिता राम सिंह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परगट सिंह ने यह भी कहा कि ये तीनों नशे के आदी थे। घायल राम सिंह ने बताया कि मैं और मेरा बड़ा बेटा जगदीप सिंह काफी समय से अलग-अलग रह रहे थे। छोटा बेटा गांव में अलग मकान में रहता था। घटना रात की है। बेटा शराब पीकर घर आया और हमें पीटने लगा। इसके बाद छोटे बेटे ने मेरे बड़े बेटे को मार डाला और मुझ पर भी हमला किया।

समराला पुलिस के SHO राव वरिंदर सिंह ने बताया कि तीनों में आए दिन जमीन को लेकर झगड़ा होता रहता था। बीती रात में तीनों में खूनी झड़प हुई। जिसमें छोटे भाई ने अपने बड़े भाई को लोहे की राड से पीट-पीट कर मौत के घाट उतार दिया। झगड़े में बुजुर्ग पिता भी गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि आरोपी दलवीर सिंह को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

पढ़ें :- पंजाबः चालान काटने पर बाइकसवार का हंगामा, पुलिस ने दौड़ाकर बाइकसवार को पकड़ा
Advertisement