1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सिद्धार्थनगर में आम के लिए चल गईं गोलियां, दो पक्षों में जमकर बवाल

सिद्धार्थनगर में आम के लिए चल गईं गोलियां, दो पक्षों में जमकर बवाल

यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर गोलियां चल गईं। चार राउंड हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी। जबकि दो अन्य को छू कर निकल गई। घायल ओमप्रकाश त्रिपाठी (42) का इलाज चल रहा है। रविवार सुबह 9 बजे विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

By HO BUREAU 

Updated Date

सिद्धार्थनगर। यूपी के सिद्धार्थनगर जिले में विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर गोलियां चल गईं। चार राउंड हुई फायरिंग में एक व्यक्ति के पेट में गोली लगी। जबकि दो अन्य को छू कर निकल गई। घायल ओमप्रकाश त्रिपाठी (42) का इलाज चल रहा है। रविवार सुबह 9 बजे विवादित जमीन पर आम तोड़ने को लेकर दो पक्षों में जमकर बवाल हुआ।

पढ़ें :- खेत में पानी लगा रहे युवक को बदमाशों ने मारी गोली

विवाद मोहन कुमार निषाद और हरिओम त्रिपाठी के परिवार के बीच हुआ। काफी देर तक दोनों तरफ से लाठी-डंडे और ईंट-पत्थर चले। दोनों पक्षों ने एक दूसरे पर गोली चलाने का भी आरोप लगाया है। घटना गोल्हौरा थाना क्षेत्र के ग्राम सभा मझारी के पिपरा ग्राम की है। दोनों पक्षों में काफी दिनों से जमीन के लिए विवाद चल रहा है। मौके पर भारी संख्या में पुलिस बल तैनात है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com