यूपी के संभल जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है।
Updated Date
संभल। यूपी के संभल जिले में बुधवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में बस में सवार 25 यात्री घायल हो गए। इनमें से पांच की हालत गंभीर है। तेज रफ्तार मिनी बस अनियंत्रित होकर पलट गई।
फिरोजाबाद से अमरोहा जा रहे थे सभी
घटना के बाद चालक मौका पाकर फरार हो गया। पुलिस ने लोगों की मदद से घायलों को सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया है। जिनमें से 5 की गंभीर हालत देख उन्हें हायर सेंटर रेफर किया गया है। सभी बस यात्री फिरोजाबाद से अमरोहा मियां बाबा की जात करने जा रहे थे। हादसा रजपुरा थाना इलाके के देवपुरा गांव में हुआ।
बस पलटने की सूचना पर रजपुरा थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से बस में फंसे सभी लोगों को एक-एक कर बाहर निकाला। इस बीच मौका पाकर आरोपी चालक मौके से फरार हो गया। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से बस में सवार सभी घायलों को उपचार के लिए सरकारी अस्पताल भेजवाया।
तेज रफ्तार में बस चला रहा था चालक
यात्रियों के मुताबिक चालक तेज रफ्तार में बस चला रहा था। कई बार उसे मना किया गया, लेकिन वह अपनी धुन में बस चला रहा था। रफ्तार अधिक होने के चलते बस अनियंत्रित होकर पलट गई ।