1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला पहला वोट, शाम छह बजे तक होंगे मतदान

शाहजहांपुर में कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने डाला पहला वोट, शाम छह बजे तक होंगे मतदान

यूपी के शाहजहांपुर में लोकसभा व ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पहला वोट डाला। बता दें कि करीब 23 लाख से अधिक मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट डालेंगे। इस बार ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी है। यहां पर लगभग पौने चार लाख मतदाता सांसद के साथ-साथ विधायक के लिए भी मतदान करेंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

शाहजहांपुर। यूपी के शाहजहांपुर में लोकसभा व ददरौल विधानसभा उपचुनाव के लिए सोमवार सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ। कैबिनेट मंत्री सुरेश खन्ना ने पहला वोट डाला। बता दें कि करीब 23 लाख से अधिक मतदाता अपना सांसद चुनने के लिए वोट डालेंगे। इस बार ददरौल विधानसभा सीट पर उपचुनाव भी है। यहां पर लगभग पौने चार लाख मतदाता सांसद के साथ-साथ विधायक के लिए भी मतदान करेंगे।

पढ़ें :- योगी के मंत्री का ऐलान-ए-जंग, आशीष पटेल ने किसे ललकारा ? घर की लड़ाई...सार्वजनिक हो आई ?

ददरौल विधानसभा सीट के लिए भी हो रहा उपचुनाव 

मतदान के लिए 2481 बूथ बनाए गए हैं, जिन पर सुबह सात बजे से वोट पड़ना शुरू हुए। मतदान शाम छह बजे तक होगा। जिले में इस बार कुल 23 लाख 31 हजार 834 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 1251342 पुरुष व 1090342 महिलाएं हैं।जबकि ददरौल विधानसभा में उपचुनाव के लिए तीन लाख 73 हजार 751 मतदाता सांसद के साथ ही विधानसभा उपचुनाव के लिए भी मतदान करेंगे।

सबसे अधिक मतदाता शहर विधानसभाक्षेत्र में हैं। यहां पर संख्या चार लाख से अधिक है। जबकि सबसे कम कटरा विधानसभाक्षेत्र में हैं। इस बार गत लोकसभा चुनाव के सापेक्ष दो लाख 18 हजार 974 अधिक मतदाता हैं। मालूम हो कि ददरौल विधानसभा सीट से विधायक रहे मानवेंद्र सिंह का दिसंबर 2023 में बीमारी से निधन हो गया था। जिसके बाद यह सीट रिक्त थी। लोकसभा के साथ इस सीट पर भी उपचुनाव हो रहा है।

पढ़ें :- NDA के सहयोगी दलों के बिगड़े बोल ! मंत्रियों के गुस्से के पीछे क्या है झोल ?
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com