क्रिकेट की दुनिया के कैप्टन कूल अब फिल्मों के बड़े पर्दे पर नजर आएगें और अभिनय का जलवा बिखेरेंगें जी हां खबर पक्की है कि जाने माने क्रिकेटर और सबके चहेते महेंद्र में धोनी के फिल्मी सफर की सिंह धोनी अब एडवरटीजमेंट की दुनिया में धमाल मचाने के बाद बड़े पर्दे पर भी एक्टिंग की पारी खेलते नजर आने वाले है। दरअसल एमएस धोनी ने पत्नी साक्षी के साथ मिलकर नई प्रोडक्शन कंपनी धोनी एंटरटेनमेंट से फिल्मों की दुनिया में कदम रखा है और इस प्रोडक्शन हाउस के बैनर तले बनने वाली पहली फिल्म होगी ‘LGM’ (लेट्स गेट मैरिड) आपको बता दे कि ये एक तमिल फिल्म है जो अब बनकर पूरी तरह से तैयार हो चुकी है।जिसकी रिलीज की तारीख होगी 28 जुलाई। सूत्रों की माने तो अपने प्रोडक्शन की पहली फिल्म में एम एस धोनी एक कैमियों करते हुए नजर आने वाले है यह फिल्म एक फैमिली ड्रामा होगी जिसमें धोनी की एंट्री फैंस के लिए एक खूबसूरत सरप्राइज का काम करेगी साथ ही बता दे अपने फैंस के दिलो पर राज करने वाले धोनी की खबर सामने आने के बाद से फैंस फिल्म के लिए ओवरएक्साइटेड नज़र आ रहे है। अब धोनी की एंट्री फिल्म को हिट कराने की स्ट्रेटजी है या फिर वाकई शुरूआत ये तो आनेवाला वक्त ही बताएगा लेकिन सुर्खियां बटोरने के लिए तो धोनी का नाम ही काफी है। फिल्म की कहानी एक फैमिली ड्रामा पर आधारित है जिसमें हरीष कल्याण और इवाना लीड रोल में नज़र आएंगें।
पढ़ें :- देश को अपने खिलाड़ियों पर गर्व, वे अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए शानदार सफलता हासिल करें : PM मोदी
फिल्म की मेकिंग पर भी धोनीने बात करते हुए कहा कि यह एक साफ सुथरी फिल्म होगी जिसे पूरे परिवार के साथ देखा जा सकता है।