UP News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है।✍️Avinay Mishra
Updated Date
UP News : सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने शनिवार को लखनऊ स्थित पार्टी मुख्यालय में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बीजेपी सरकार पर जमकर निशाना साधा है। सपा प्रमुख ने मंहगाई, फेक विज्ञापन, बेरोजगारी जैसे मुद्दों का जिक्र किया। अखिलेश यादव ने कहा कि जो लोग कभी सवाल उठाते थे कि डॉलर किस ओर जा रहा है, उन्हें अब पीछे मुड़कर देखना चाहिए कि आज डॉलर के मुकाबले रुपया किस स्थिति में है।
अखिलेश यादव ने कहा कि अखबारों में एक-एक दिन में कई-कई विज्ञापन प्रकाशित हो रहे हैं। निवेश और उद्योग केवल विज्ञापनों में दिखाई दे रहे हैं, जबकि नौकरियां न्यूज में दिखाई जा रही हैं। अगर विज्ञापनों में बताई गई नौकरियों को जोड़ दिया जाए तो प्रदेश में कोई बेरोजगार ही नहीं बचेगा। आलू की कितनी पैदावार हुई, बजट में कितना प्रावधान किया गया और किसानों से कितनी खरीद हुई। अगर किसान को एक पैसा भी मिला हो तो बताया जाए। नौकरियां नहीं हैं और युवाओं को रोजगार नहीं मिल रहा है, जबकि आय दोगुनी करने का वादा किया गया था।
उन्होंने कहा कि महंगाई ने सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं और बेरोजगारी का संकट दिन-प्रति-दिन गहराता जा रहा है। असली समाधान देने के बजाय, यह सरकार नौकरी देने के नाम पर झूठे आंकड़े और गलत जानकारी फैला रही है। ईंधन की कीमतें बहुत ज्यादा है, और फिर भी आम आदमी को कोई राहत दिए बिना पेट्रोल में इथेनॉल मिलाया जा रहा है।
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि पिछले 10 सालों में दूसरी पार्टियों के खिलाफ नेगेटिव कंटेंट फैलाने पर करोड़ों रुपये खर्च किए गए हैं। कंटेंट क्रिएटर्स से संपर्क किया जा रहा है। दुनिया में कहीं भी किसी सरकार ने इतने बड़े पैमाने पर पैसा खर्च नहीं किया है, जितना BJP दूसरों के खिलाफ नेगेटिव कैंपेन चलाने के लिए कर रही है। वे ऐसा डर की वजह से कर रहे हैं।
✍️Avinay Mishra
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इसे केवल प्रकाशन हेतु संपादित किया गया है। विचारों, मतों या उनसे उत्पन्न परिणामों के लिए वेब पोर्टल अथवा प्रकाशक उत्तरदायी नहीं होंगे।
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।