1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. बिजनौर में कार सवार को मारी गोली, गंभीर

बिजनौर में कार सवार को मारी गोली, गंभीर

यूपी के बिजनौर जिले के फतेहपुर इलाके में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार में सवार होकर अपने घर जा रहे एक शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।

By Rakesh 

Updated Date

बिजनौर। यूपी के बिजनौर जिले के फतेहपुर इलाके में मंगलवार देर रात उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कार में सवार होकर अपने घर जा रहे एक शख्स को अज्ञात लोगों ने गोली मार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल व्यक्ति को अस्पताल में भर्ती कराया।

पढ़ें :- UP: गोरखपुर में भीषण हादसा, दो बाइकों की भिड़ंत में 2 बच्चों सहित 5 की मौत, उजड़ गया परिवार

परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। घटना बिजनौर के हीमपुर दीपा थाना क्षेत्र की है। जहां के फतेहपुर कला गांव के रहने वाला पुनीत कार में सवार होकर देर रात लगभग 9:30 बजे हीमपुर से अपने गांव फतेहपुर कला जा रहा था। जैसे ही वह गांव के नजदीक मंदिर के पास पहुंचा तभी अचानक दो लोगों ने उस पर गोली चला दी।

गोली उसकी गाड़ी का शीशा पार करते हुए उसके बाएं हाथ में जा लगी। फायरिंग की सूचना से इलाके में हड़कंप मच गया। गंभीर रूप से घायल पुनीत को फ़ौरन ज़िला अस्पताल में भर्ती कराया गया। इस मामले में पुनीत का कहना है कि वह देर रात कार से अपने घर फतेहपुर कला जा रहा था।

मुख्य मार्ग में गड्ढे व मंदिर पास होने के चलते गाड़ी की स्पीड बेहद स्लो थी तभी दो लोगों ने उस पर गोली चला दी। उधर इस मामले में एसपी ग्रामीण राम अर्ज का कहना है कि घायल को जिला अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। परिजनों की तहरीर पर केस दर्ज कर जांच की जा रही है।

पढ़ें :- UP- आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे पर पर पलटी बस, छह यात्रियों की मौत और 40 घायल
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com