1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कोलकाता में ट्रेनी डाॅक्टर के साथ रेप व हत्या का मामला: उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं ठप

कोलकाता में ट्रेनी डाॅक्टर के साथ रेप व हत्या का मामला: उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा डॉक्टरों ने की हड़ताल, OPD सेवाएं ठप

उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इसके चलते प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय( KGMU) समेत लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD समेत मेडिकल

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के 4 हजार से ज्यादा रेजिडेंट डॉक्टर आज हड़ताल पर है। इसके चलते प्रदेश के सबसे बड़े चिकित्सा विश्वविद्यालय( KGMU) समेत लगभग सभी सरकारी मेडिकल कॉलेजों में OPD समेत मेडिकल की कई सेवाएं प्रभावित हो रही हैं। जिससे मरीजों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैं।

पढ़ें :- UP Police SI Recruitment 2025: उत्तर प्रदेश पुलिस में सब इंस्पेक्टर के 4543 पदों पर भर्ती, जानें कितनी लगानी होगी दौड़?

KGMU के रेजिडेंट डॉक्टरों में आक्रोश

KGMU के रेजिडेंट डॉक्टर, कोलकाता की घटनाको लेकर आज शाम प्रशासनिक भवन पर शोक सभा और उसके बाद कैंडल मार्च निकालेंगे। इसमें रेजिडेंट डॉक्टरों के अलावा MBBS स्टूडेंट्स भी शामिल होंगे।इससे पहले विश्वविद्यालय प्रशासन को रेजिडेंट डॉक्टरों के हड़ताल पर जाने के निर्णय से अवगत कराया जाएगा।

काली पट्टी बांधकर जताया विरोध, कल से होगा कार्य बहिष्कार

कल्याण सिंह कैंसर सुपर स्पेशलिटी इंस्टिट्यूट की रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन प्रेसिडेंट डॉ.रितिका रंजन ने बताया कि आज सभी रेजिडेंट डॉक्टर एसेंशियल और नॉन-एसेंशियल सभी सेवाएं मुहैया करा रहे हैं। साथ ही आज संस्थान के प्रमुख और सीनियर ऑफिसियल को यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन के मांगपत्र समेत हड़ताल के निर्णय को लेकर अवगत कराएंगे। और कल से एसेंशियल मेडिकल सर्विस छोड़ पूरी तरह स्ट्राइक पर रहेंगे।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

दरअसल, कोलकाता की ट्रेनी डॉक्टर के रेप और मर्डर की घटना के बाद देश भर के रेजिडेंट डॉक्टरों में जबरदस्त आक्रोश है। रविवार शाम फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन (FORDA) के आह्वान पर प्रदेश भर के सभी रेजिडेंट डॉक्टर के एसोसिएशन, यूपी रेजिडेंट डॉक्टर एसोसिएशन ने हड़ताल का ऐलान किया है।

क्या है पूरा मामला

कोलकाता के ट्रेनी डॉक्टर से राजधानी के श्यामाबाजार इलाके में स्थित सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में दुष्कर्म किया गया और फिर उसकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी गई। उसका शव शुक्रवार को बरामद हुआ, जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इसे लेकर महिला डॉक्टर के रेप-मर्डर केस को लेकर देश-भर के रेजिडेंट डाक्टरों में रोष है। इस मामले में इंसाफ की मांग को लेकर डॉक्टर्स जमकर विरोध प्रदर्शन करते हुए नजर आ रहें हैं।

वही आपको बता दें कि पश्चिम बंगाल के कोलकाता में आरजी कर मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल ने इस्तीफा दे दिया है। इस मेडिकल कॉलेज में महिला डॉक्टर की हत्या कर दी गई थी। हत्या से पहले महिला के साथ दुष्कर्म किया गया था। इस घटना के बाद से देशभर में प्रदर्शन हो रहे हैं और डॉक्टर एसोसिएशन न्याय की मांग कर रहे हैं। इस बीच कॉलेज के प्रिंसिपल को इस्तीफा देना पड़ा है।

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com