नई दिल्ली, 01 जनवरी। साल 2022 के पहले दिन की शुरुआत खुशखबरी के साथ हुई है। सार्वजनिक क्षेत्र की तेल एवं गैस कंपनी इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन (आईओसी) ने लोगों को बड़ा तोहफा दिया है। आईओसी ने शनिवार को कॉमर्शियल एलपीजी सिलेंडर के दाम में 100 रुपये की कटौती की है।

