मैनपुरी। यूपी के मैनपुरी शहर के आवासीय विद्यालय में छात्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जाता है कि फीस को लेकर छात्र को परेशान किया गया था। परिवार की लोगों ने विद्यालय संचालक पर गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्र की मौत के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

