मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

हाई कोर्ट ने माना PCS (J) की परीक्षा में हुई धांधली, रिश्वत लेकर बदली गईं थी कॉपियां

up bureau

यूपी में PCS की परीक्षा में धांधली की गई है। मुख्य परीक्षा में 50 कॉपियां बदली गई थी। यूपी लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकार कर लिया है कि परीक्षा में धांधली हुई है। बता दें कि यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है।

High Court admitted that there was fraud in PCS (J) exam
शेयर करें

लखनऊ। यूपी में PCS की परीक्षा में धांधली की गई है। मुख्य परीक्षा में 50 कॉपियां बदली गई थी। यूपी लोक सेवा आयोग ने इलाहाबाद हाईकोर्ट में स्वीकार कर लिया है कि परीक्षा में धांधली हुई है। बता दें कि यूपी में प्रतियोगी परीक्षाओं में धांधली का मामला थमने का नाम नहीं ले रहा है। इससे पहले आरओ, एआरओ, यूपी पुलिस में धांधली होने के चलते परीक्षा निरस्त कर दिया गया था।

यूपी लोक सेवा आयोग में PCS की कॉपी बदला जाना और रिश्वत लेकर अभ्यर्थियों को पास करवाने का ये सनसनीखेज मामला प्रकाश में आया है। यूपी में PCS ज्यूडिशियल की परीक्षा से अधीनस्थ कोर्ट में जज बनाए जाते हैं। यूपी लोक सेवा आयोग ने कोर्ट में स्वीकार किया है कि गलत कोडिंग करके कापियां बदल दी गई हैं।

तीन जूनियर अधिकारियों पर गिरी गाज

इस बड़ी घटना पर तीन जूनियर अधिकारियों को सस्पेंड किया गया है। यूपी सरकार की तरफ से इस मामले में अभी तक कोई एक्शन नहीं लिया गया। यूपी लोकसेवा आयोग के अध्यक्ष संजय श्रीनेत सवालों के घेरे में हैं। हाई कोर्ट में अगली सुनवाई 8 जुलाई को लगा दी है।

शेयर करें