Chhattisgarh news: एक खौफनाक मर्डर छत्तीसगढ़ के कोरबा जिले से सामने आया है जहां एक सनकी प्रेमी ने अपनी प्रेमिका का बेरहमी से कत्ल कर दिया है। बताया जा रहा है कि प्रेमिका के बात न करने पर नाराज़ प्रेमी ने उसे 51 बार पेचकस घोप कर मार डाला। यह घटना 24 दिसंबर को साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) की पंप हाउस कॉलोनी में हुई. पुलिस के मुताबिक, जब आरोपी वहां पहुंचा तो पीड़िता घर में अकेली थी. उसने उसकी चीखों को दबाने के लिए उसके मुंह को तकिए से ढक दिया और पेचकस से उस पर 51 बार वार किया. अधिकारी ने कहा कि पीड़िता के भाई ने बाद में घर पहुंचने पर उसे खून से लथपथ पाया।
पढ़ें :- Chhattisgarh : बालोद में भीषण सड़क हादसे में 6 लोगों की मौत, CM विष्णु देव साय ने जताया शोक
उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि जशपुर जिले के रहने वाले आरोपी की तीन साल पहले पीड़िता से दोस्ती हुई थी, जब वह एक यात्री बस में कंडक्टर के रूप में काम कर रहा था और महिला उसमें यात्रा करती थी.
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हत्या करने के बाद आरोपी काम के सिलसिले में अहमदाबाद चला गया और दोनों फोन के जरिए संपर्क में थे. जब महिला ने उससे फोन पर बात करना बंद कर दिया तो आरोपी ने उसके माता-पिता को भी धमकी दी. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और लापता आरोपी की तलाश की जा रही है.