1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. 30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी सभा, पढ़ें पूरी खबर…

30 नवंबर को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की होगी सभा, पढ़ें पूरी खबर…

सीएम  योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

सीएम  योगी आदित्यनाथ 30 नवंबर को मेरठ के विक्टोरिया पार्क में प्रबुद्धजन सभा करेंगे। इसमें लगभग 20 हजार प्रबुद्धजन सम्मिलित होंगे। भाजपा पदाधिकारियों ने जिलाधिकारी के साथ कार्यक्रम की रूपरेखा पर चर्चा करने के बाद पार्टी कार्यालय पर रणनीति तय की। मुख्यमंत्री इन दिनों प्रमुख शहरों में पहुंचकर परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण कर रहे हैं।

पढ़ें :- US की बड़ी सैन्य तैयारी: ईरान पर संभावित हमला और मध्य पूर्व में सबसे बड़ी एयरपावर तैनाती

सहारनपुर, गाजियाबाद के बाद अब मेरठ आएंगे। उधर नगर निकाय का चुनाव भी होने वाला है जिसकी तैयारी चल रही है। मुख्यमंत्री की जनसभा को निकाय चुनाव से भी जोड़कर देखा जा रहा है। क्योंकि आठ दिसंबर से चुनाव आचार संहिता लगने की संभावना जताई जा रही है। इसलिए सरकार उससे पहले नगर निकाय चुनाव में बढ़त हासिल करने के लिए लोकार्पण व शिलान्यास पर जुट गई है।

नगर निकाय चुनाव से ठीक पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यानाथ सहारनपुर और गाजियाबाद के बाद मेरठ आ रहे हैं। ऐसे में जिला प्रशासन ने भी तैयारियों को पूरा करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया है।

इसके लिए सभी संबंधित विभागों को अपने यहां कराए गए नए विकास कार्य व शिलान्यास वाले कार्यों को शामिल कर सूची तैयार करने के लिए निर्देश दिए है। सूची में भी उन्हीं विकास कार्यों को शामिल किया जाएगा जो पूर्ण हो चुके हैं या उनकी प्रगति 95 प्रतिशत से अधिक है।

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com