मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News
सौरव दास की विदेश यात्रा पर रोक! केंद्र ने जारी किया लुक आउट सर्कुलर संविधान दिवस पर मोदी ने खोला कांग्रेस के पुराने फैसलों का पन्ना, आपातकाल से लेकर आरक्षण तक उठाए सवाल ‘वोट से सत्ता परिवर्तन करे कांग्रेस’, राजनाथ सिंह ने लोकतंत्र को लेकर दी नसीहत ‘दो लड़कों की जोड़ी चुनाव से पहले ही फेल’, सपा-कांग्रेस गठबंधन पर योगी का तंज सौरव दास पर विदेश मंत्रालय का एक्शन, पासपोर्ट को लेकर 7 दिन में मांगा जवाब UP Election 2027: सपा-कांग्रेस गठबंधन में बढ़ी तकरार, उम्मीदवारों की सूची पर घमासान सौरव दास को दिल्ली हाईकोर्ट से झटका, विदेश जाने से रोकने के मामले में तत्काल सुनवाई से इनकार गुरु ग्रंथ साहिब सत्कार कानून पर पंजाब सरकार और अकाल तख्त के बीच बढ़ा विवाद
दिल्ली

भाजपा अध्यक्ष ने कहा- शराब घोटाले के पीछे असली दिमाग सीएम केजरीवाल का, देश के सामने खुल गई ‘आप’ की पोल

Rakesh

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के सभी आरोपियों मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और विजय नैय्यर की बार-बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली की जनता अच्छी तरह से समझ गई है कि शराब घोटाले के पीछे असली दिमाग दिल्ली के सीएम केजरीवाल का है।

virendra sachdeva
शेयर करें

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले के सभी आरोपियों मनीष सिसौदिया, संजय सिंह और विजय नैय्यर की बार-बार जमानत याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली की जनता अच्छी तरह से समझ गई है कि शराब घोटाले के पीछे असली दिमाग दिल्ली के सीएम केजरीवाल का है।

मनीष सिसौदिया की जमानत खारिज होने और सीएम अरविंद केजरीवाल को ईडी के समन के बाद आम आदमी पार्टी की नेता आतिशी, सौरभ भारद्वाज, गोपाल राय और संदीप पाठक बार-बार प्रेस कॉन्फ्रेंस कर आरोप लगा रहे हैं कि बीजेपी आम आदमी पार्टी को नष्ट करने की कोशिश कर रही है।

जनता करती है राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसलाः वीरेंद्र सचदेवा 

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि भारत जैसे लोकतांत्रिक राष्ट्र में कोई भी पार्टी किसी अन्य पार्टी को नष्ट नहीं कर सकती है। यह देश की जनता है जो राजनीतिक दलों के भाग्य का फैसला करती है। इस मामले में आप नेता जानते हैं कि उन्होंने लोगों से संपर्क खो दिया है। श्री सचदेवा ने कहा कि आप नेता स्वयं कह रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा ताकि उनके प्रति कुछ राजनीतिक सहानुभूति पैदा की जा सके।

लेकिन उन्हें यह समझना चाहिए कि शराब घोटाला, बंगला घोटाला उजागर होने और दिल्ली के हजारों युवा सरकारी कर्मचारी जिनमें संविदा शिक्षक, नागरिक सुरक्षा स्वयंसेवक आदि शामिल हैं, के जीवन के साथ खिलवाड़ करने के बाद दिल्ली के लोग अब आम आदमी पार्टी के असली रंग को समझने लगे हैं। उन्हें सीएम केजरीवाल के प्रति कोई सहानुभूति नहीं है।

टैग: politics
शेयर करें