मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
अन्य खबरें

सीएम नीतीश ने बीजेपी पर साधा निशाना,कहा:कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर उल्टा पुल्टा काम करते रहते हैं

इंडिया वॉइस

सीएम नीतीश ने जनसभा को संबोधित करते बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर उल्टा पुल्टा काम करते रहते हैं लेकिन हमने कभी किसी जाति और धर्म की उपेक्षा नहीं की।

शेयर करें

सीएम नीतीश ने  जनसभा को संबोधित करते बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग धर्म और जाति के नाम पर उल्टा पुल्टा काम करते रहते हैं लेकिन हमने कभी किसी जाति और धर्म की उपेक्षा नहीं की।

सभा को संबोधित करते हुए सीएम नीतीश ने कहा कि बिहार के विकास के लिए सरकार हर संभव कोशिश कर रही है। हर क्षेत्र में विकास के काम तेजी से किए जा रहे हैं। इस दौरान उन्होंने जीविका समूह की चर्चा करते हुए कहा कि जीविका के माध्यम से गांव की महिलाओं को सशक्त किया जा रहा है। आज बड़ी संख्या में महिलाएं जीविका से जुड़कर अपना और अपने परिवार का भरण पोषण कर रही हैं। उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि सरकार के स्तर पर हर काम हो रहा है और जो भी काम बचा हुआ है उसे भी सरकार पूरा करने का काम करेगी

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम केवल हिंदू मुस्लिम की बात नहीं करते बल्कि हर जाति और धर्म के लोगों के विकास की बात करते हैं। लेकिन कुछ लोग हैं जो जाति और धर्म के नाम पर उल्टा पुलटा काम करवाते हैं। जिसको जो मर्जी में आता है वह करता रहे लेकिन सरकार सभी जाति और धर्म के लोगों के हित में काम करती है। हम किसी भी जाति और धर्म के लोगों की कभी उपेक्षा नहीं करते हैं। इस दौरान सीएम ने सभा में मौजूद लोगों से हाथ उठवाकर जीत का आशीर्वाद मांगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे खुद जेडीयू उम्मीदवार को वोट तो करें ही अपने परिचित लोगों से जेडीयू को वोट करने की बात कहें। मुख्यमंत्री ने लोगों से अपील की कि वे पहले मतदान करें उसके बाद जलपान करें

शेयर करें