Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ, सीएम उद्धव ठाकरे ने की घोषणा

मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों के लिए प्रॉपर्टी टैक्स माफ, सीएम उद्धव ठाकरे ने की घोषणा

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

मुंबई : मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने नए साल के पहले दिन मुंबई में 500 वर्ग फुट तक के घरों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने की घोषणा की है। यह महत्वपूर्ण निर्णय मुंबई में नगर विकास विभाग की ओर से आयोजित बैठक में लिया गया। इस निर्णय से मुंबई में रहने वाले लाखों परिवारों को फायदा होगा।

पढ़ें :- पश्चिम बंगाल में BJP vs TMC: क्या पूरा होगा जनसंघ का सपना या कायम रहेगा ममता का किला?

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने शनिवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से राज्य के नागरिकों को संबोधित किया। सूबे के नागरिकों को नव वर्ष की शुभकामनाएं देते हुए मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने कहा कि सुविधाओं को मुहैया कराते हुए हमें मुंबईवासियों को आराम भी देना है। मुंबई कर सिर्फ टैक्स पेयर्स (करदाता) नहीं हैं।दोनों हाथों से सभी को पैसा देने वाला यह मुंबईकर राज्य के विकास कार्यों में अमूल्य योगदान देता है। हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि मेहनतकशों के पसीने से मुंबई को बनाया गया है। 500 वर्ग फुट तक के मकानों पर प्रॉपर्टी टैक्स माफ करने के अहम वादे को महाविकास आघाड़ी सरकार की ओर से पूरा किया जा रहा है।

नगर विकास मंत्री एकनाथ शिंदे ने कहा कि 500 वर्ग फुट तक की प्रॉपर्टी टैक्स से माफ करने से आम आदमी को राहत मिलेगी और 16 लाख परिवारों को फायदा होगा। उन्होंने कहा कि यह मुंबईवासियों के लिए एक महत्वाकांक्षी और क्रांतिकारी निर्णय है। साथ ही नए साल का यह एक बड़ा तोहफा है।

मुंबई उपनगर के पालक मंत्री आदित्य ठाकरे ने कहा कि वह इस बेहद महत्वपूर्ण निर्णय के लिए मुख्यमंत्री और नगर विकास मंत्री के साथ-साथ मुम्बई मनपा आयुक्त और नगर विकास विभाग के अधिकारी को धन्यवाद देते हैं। उन्होंने कहा कि यह निश्चित रूप से एक क्रांतिकारी फैसला है और इससे लाखों मुंबईवासियों को लाभ होगा। मुंबई के पालक मंत्री असलम शेख ने भी इस फैसले के लिए मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है।

पढ़ें :- Noida Salary Protest: महंगाई से परेशान कर्मचारियों का विरोध तेज
Advertisement