1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपी बनाने जा रहा एक और रिकॉर्ड : CM योगी लखनऊ से करेंगे शुरुआत : लगाए जाएंगे 36 करोड़ से अधिक पौधे

यूपी बनाने जा रहा एक और रिकॉर्ड : CM योगी लखनऊ से करेंगे शुरुआत : लगाए जाएंगे 36 करोड़ से अधिक पौधे

उत्तर प्रदेश में शनिवार को 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। सीएम योगी लखनऊ के अकबरनगर इलाके से इसकी शुरुआत करेंगे।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में शनिवार को 36 करोड़ से अधिक पौधे रोपे जाने हैं। सीएम योगी लखनऊ के अकबरनगर इलाके से इसकी शुरुआत करेंगे। वहीं ऐसा करने के बाद उत्तर प्रदेश पौधरोपण के मामले में एक और रिकॉर्ड स्थापित करेगा।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

यूपी में लगाए जाएंगे 36 करोड़ से अधिक पौधे

यूपी में हरित आवरण बढ़ाने के राज्य सरकार के द्वारा तमाम प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में आज शनिवार को प्रदेश भर में करीब 36.46 करोड़ पौधे लगाए जाएंगे

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ राजधानी लखनऊ में पौधे लगाकर इसकी शुरुआत करेंगे। एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि कुकरैल नदी को पुनर्जीवित करने के उद्देश्य से अनधिकृत कब्जों से खाली कराए गए राजधानी लखनऊ के अकबरनगर क्षेत्र में शनिवार को मुख्यमंत्री योगी पौधारोपण करेंगे। इसके साथ ही सीएम योगी ‘पेड़ लगाओ, पेड़ बचाओ जन अभियान-2024′ की शुरुआत करेंगे। वहीं पौधे सुरक्षित रहें, इसके लिए पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे और रोपाई वाली जगहों की ‘जियो टैगिंग’ भी की जाएगी

सीएम योगी ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रदेशवासी, वन महोत्सव के साथ-साथ पौधरोपण महाअभियान के, इस पवित्र अभियान का हिस्सा बन कर के पर्यावरण की चुनौती का सामना करने के लिए आगे आएंगे

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के एक पेड़ मां के नाम’ आह्वान पर शुरू हो रहे इस जन अभियान के लिए मुख्यमंत्री ने हाल में लोगों से एक पेड़ मां के नाम’ से लगाने की अपील भी की थी। उनका कहना है कि लोगों को भी पर्यावरण बचाने की मुहिम में शामिल होना चाहिए। मुख्यमंत्री ने कहा राज्य के सभी लोगों को इस अभियान का हिस्सा बनकर अपनी मां के नाम पर एक पेड़ जरूर लगाना चाहिए

 

रिपोर्टर – कृष्ण मोहन मिश्रा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com