1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी

दो दिवसीय दौरे पर कल (20 जुलाई) गोरखपुर आएंगे CM योगी

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार (20 जुलाई) को आएंगे। वह रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं व मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि विधान के साथ पूजन करेंगे।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शनिवार शाम को आने का प्रस्तावित है। वह सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

By HO BUREAU 

Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर शनिवार (20 जुलाई) को आएंगे। वह रविवार को गुरु पूर्णिमा के दिन सभी गुरुओं व मंदिर परिसर में मौजूद सभी देव विग्रहों की विधि विधान के साथ पूजन करेंगे।मुख्यमंत्री का कार्यक्रम शनिवार शाम को आने का प्रस्तावित है। वह सीधे गोरखनाथ मंदिर जाएंगे।

पढ़ें :- CM योगी, अखिलेश यादव ने हजरतगंज अंबेडकर प्रतिमा पर चढ़ाए फूल, प्रदेशवासियों को जयंती की दी शुभकामनाएं

रविवार की सुबह 5:00 बजे गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर शिव अवतार गुरु गोरक्षनाथ एवं नाथपंथ के गुरुजन की विशिष्ट पूजा करेंगे। गोरखनाथ मंदिर में सुबह गुरु पूर्णिमा का अनुष्ठान भी चलेगा। सुबह 6:30 बजे सामूहिक आरती में शामिल होंगे। इसके साथ ही शिष्यों को आशीर्वाद देंगे। इसके बाद मंदिर परिसर में चल रही रामकथा में सुबह 11:30 बजे शामिल होंगे।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com