1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, टूटा 10 साल का रिकार्ड, पढ़ें पूरी खबर

उत्तर भारत में ठंड का कहर जारी, टूटा 10 साल का रिकार्ड, पढ़ें पूरी खबर

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। दिल्ली में तो बुधवार को आठवें दिन शीतलहर चली। इसके साथ ही यहां शीतलहर का 10 साल का रिकार्ड भी टूट गया।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली समेत पूरे उत्तर भारत के राज्यों में ठंड का कहर बुधवार को भी जारी रहा। दिल्ली में तो बुधवार को आठवें दिन शीतलहर चली। इसके साथ ही यहां शीतलहर का 10 साल का रिकार्ड भी टूट गया। 2013 से लेकर अभी तक 2021 में ही जनवरी में सात दिन शीतलहर चली थी। बृहस्पतिवार से शीतलहर बंद हो जाएगी।

पढ़ें :- वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत: रेलवे ने फिर शुरू की यात्रा रियायतें, बुज़ुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

बुधवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान सामान्य से पांच डिग्री कम 2.6 डिग्री जबकि अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर 19.6 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। सबसे कम न्यूनतम तापमान 2.2 डिग्री लोधी रोड और सबसे कम अधिकतम तापमान 17.3 डिग्री सेल्सियस मयूर विहार में दर्ज किया गया।

हवा में नमी का स्तर 34 से 97 प्रतिशत रहा। मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि बृहस्पतिवार को सुबह हल्की धुंध होगी। दिन में आंशिक तौर पर बादल छाए रहेंगे। रात के समय हल्की बरसात या बूंदाबांदी हो सकती है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान क्रमश: 21 और पांच डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। बुधवार को कोहरे से निजात रही। दृश्यता का न्यूनतम स्तर 500 से 1000 मीटर रहा।

मौसम विभाग ने बुधवार को जारी पूर्वानुमान में बताया कि एक नया पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहा है। इसके असर से पश्चिमी हिमालय क्षेत्र में 20 की रात से 26 जनवरी तक और उत्तर पश्चिम भारत के मैदानी इलाकों में 23 से 25 जनवरी तक के मौसम में बदलाव नजर आएगा। बृहस्पतिवार से उत्तर पश्चिम भारत के राज्यों में शीतलहर खत्म हो जाएगी, इससे ठंड में भी कमी आएगी। भले ही धूप और और तापमान में इजाफा हुआ हो, लेकिन बर्फीली हवाओं ने लोगों की मुश्किलें कम नहीं होने दी। यही हाल यूपी, बिहार और हरियाणा के इलाकों का भी था।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com