Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. आज से ठंडी हवाओं का दौर शुरू,3 डिग्री बढ़ा तापमान, रात में ठंड से राहत

आज से ठंडी हवाओं का दौर शुरू,3 डिग्री बढ़ा तापमान, रात में ठंड से राहत

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

शुक्रवार को भी दिल्ली का मौसम काफी अच्छा रहा। दिन भर तेज धूप के चलते राजधानी का अधिकतम तापमान भी शुक्रवार को सामान्य से तीन डिग्री अधिक रहा। न्यूनतम तापमान में भी वृद्धि दर्ज की गई। जिससे लोगों को ठंड से राहत मिली है।

पढ़ें :- जम्मू-कश्मीर: सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को मार गिराया

मौसम विभाग का पूर्वानुमान है कि शनिवार को तेज हवाओं के चलते हल्की ठंड का अहसास हो सकता है। अलबत्ता, अभी अगले कई दिन तक ऐसा ही खुशनुमा मौसम बना रहेगा।

शुक्रवार को भी आसमान सुबह से ही साफ था। सूरज सुबह ही निकल गया था, दिन चढ़ने के साथ धूप भी तेज होती गई। इसीलिए दिन के तापमान में भी इजाफा हुआ। अधिकतम तापमान सामान्य से तीन डिग्री अधिक 24.7 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। वहीं, न्यूनतम तापमान 9.5 डिग्री सेल्सियस रहा जो सामान्य से एक डिग्री ज्यादा है।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले तीन-चार दिनों के दौरान मौसम का यही रुख बना रहेगा। दिन के समय तेज धूप के चलते तापमान में बढ़ोतरी होगी। शनिवार को अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। दिन के समय 25 से 35 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार वाली हवाएं चलने की भी संभावना है।

ठंड और कोहरे का मौसम समाप्त होने के साथ ही अब प्रदूषक कणों का बिखराव भी तेज हुआ है। इसके चलते लोगों को अपेक्षाकृत साफ हवा मिल रही है। केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के मुताबिक शुक्रवार को दिल्ली का एक्यूआइ 199 रहा। इस स्तर की हवा को मध्यम श्रेणी में रखा जाता है। यह लगातार चौथा दिन है जब एक्यूआइ 200 से नीचे दर्ज किया गया है।

पढ़ें :- राजस्थान में शाम पांच बजे तक 50.87 प्रतिशत मतदान
Advertisement