1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की दी चेतावनी, पुलिस की कार्रवाई न होने से था नाराज

मोबाइल टावर पर चढ़ा युवक, आत्महत्या की दी चेतावनी, पुलिस की कार्रवाई न होने से था नाराज

UP News : सरूरपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिवाई में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा।✍️Ali

By HO BUREAU 

Updated Date

UP News : सरूरपुर थाना क्षेत्र की नगर पंचायत खिवाई में शुक्रवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक युवक मोबाइल टावर पर चढ़ गया और आत्महत्या करने की चेतावनी देने लगा। युवक की पहचान नगर पंचायत निवासी फहीम के रूप में हुई। फहीम का आरोप है कि नगर पंचायत के ही कुछ युवकों ने उसके साथ मारपीट की थी। उसका यह भी आरोप है कि आरोपी चेयरमैन परिवार से जुड़े हुए हैं। फहीम के मुताबिक, उसने घटना की शिकायत सरूरपुर थाना पुलिस से की थी, लेकिन आरोपियों के खिलाफ अपेक्षित कार्रवाई नहीं हुई।

पढ़ें :- प्रयागराज में सैन्य बैंड की शानदार प्रस्तुति, देशभक्ति के रंग में रंगा कोबरा ऑडिटोरियम

यह भी पढ़ें : राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

पुलिस कार्रवाई से नाराज फहीम मोबाइल टावर पर चढ़ गया और अपनी जान देने की चेतावनी देने लगा। सूचना मिलते ही सरूरपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और युवक को नीचे उतारने का प्रयास शुरू किया। इसी दौरान समाजवादी पार्टी के नेता सीपी शर्मा उर्फ बबलू पंडित भी मौके पर पहुंचे। उन्होंने फहीम से बातचीत कर उसे समझाया और मामले में नियमानुसार कानूनी कार्रवाई कराने का भरोसा दिलाया। काफी समझाइश के बाद फहीम मोबाइल टावर से सुरक्षित नीचे उतर आया। वहीं, युवक के टावर पर चढ़ने की सूचना से मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है।

Disclaimer

इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।

पढ़ें :- राष्ट्रपति भवन से बस्ती के युवा आकाश गुप्ता को मिला स्वतंत्रता दिवस समारोह का निमंत्रण

✍️Ali

देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें। 

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com