Banda : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है।✍️संदीप, संवाददाता, बांदा
Updated Date
Banda : देश आज 80वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। सरकारी दफ्तरों से लेकर स्कूल-कॉलेजों और सार्वजनिक स्थलों तक तिरंगा फहराकर आजादी का जश्न मनाया जा रहा है, लेकिन बांदा में जिलाधिकारी कार्यालय के ठीक बगल बनी सरकारी विभागों की इमारतों का नजारा कुछ अलग ही दिखाई दिया। बांदा कचहरी परिसर में चकबंदी विभाग और डाक विभाग के उपकेंद्र के कार्यालय बने हुए हैं।
दोनों ही सरकारी विभाग हैं और इन कार्यालयों की दूरी जिलाधिकारी कार्यालय से महज कुछ कदम की है, लेकिन स्वतंत्रता दिवस के दिन जब हर तरफ देशभक्ति का माहौल नजर आया, तब इन दोनों कार्यालयों के दरवाजों पर ताला लटका दिखाई दिया। न कार्यालय खुला और न ही यहां ध्वजारोहण होता नजर आया।
यह भी पढ़ें : संसद में अटका महिला आरक्षण कानून, लाल किले से PM मोदी की अपील- सभी दल मिलकर दूर करें अड़चन
सवाल यह है कि जब पूरा देश स्वतंत्रता दिवस मना रहा है, सरकारी कार्यालयों में तिरंगा फहराया जा रहा है और अधिकारी-कर्मचारी राष्ट्रीय पर्व में शामिल हो रहे हैं तो कचहरी परिसर में मौजूद इन दोनों सरकारी कार्यालयों में आखिर ऐसी बेरुखी क्यों दिखाई दी? खास बात यह है कि ये दोनों कार्यालय जिलाधिकारी कार्यालय के बिल्कुल बगल में स्थित हैं। ऐसे में सवाल सिर्फ कार्यालय बंद होने का नहीं, बल्कि राष्ट्रीय पर्व के मौके पर सरकारी जिम्मेदारियों के पालन का भी है।
Disclaimer
इस लेख में व्यक्त सभी विचार, मत एवं विश्लेषण मूल लेखक के हैं। इन्हें केवल वेब पोर्टल पर प्रकाशन हेतु संपादित एवं व्यवस्थित किया गया है। मूल भाव, आशय एवं तथ्यों में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। इस लेख में व्यक्त विचारों, मतों अथवा उनसे उत्पन्न होने वाले किसी भी प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष परिणाम के लिए वेब पोर्टल अथवा उसके प्रकाशक किसी भी प्रकार से उत्तरदायी नहीं होंगे।
✍️ संदीप, संवाददाता, बांदा
देश और दुनिया की बाकी खबरों के लिए हमें फेसबुक, इंस्टाग्राम और यूट्यूब पर फॉलो करें।