Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला पहुंचे शाहाबाद, BJP पर साधा निशाना, कहा- किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा

हरियाणाः कांग्रेस के महासचिव सुरजेवाला पहुंचे शाहाबाद, BJP पर साधा निशाना, कहा- किसानों के साथ धोखा कर रही भाजपा

By Rakesh 

Updated Date

कुरुक्षेत्र। कांग्रेस के महासचिव रणदीप सुरजेवाला कुरुक्षेत्र के शाहाबाद कस्बा पहुंचे। कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी किसानों के साथ बड़ा धोखा कर रही है। उन्होंने कहा कि जो यूरिया का कट्टा 50 किलो का होता था, उसे नीम कोटेड के नाम पर 45 किलो का कर दिया गया लेकिन कीमत वही रखी गई है। जिससे किसानों को नुकसान हो रहा है।

पढ़ें :- हरियाणाः सैकड़ों युवाओं ने थामा कांग्रेस का ‘हाथ’, पूर्वमंत्री ने पार्टी का पटका पहनाकर किया सभी का स्वागत, कांग्रेस की सरकार बनाने का दावा

अब सरकार एक नया फरमान लेकर आई है, जिसमें सल्फर कोटेड के नाम पर यूरिया के कट्टे का वजन 45 किलो से 40 किलो कर दिया गया है लेकिन कीमत अभी वही रखी गई है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने पिछले 9 वर्षों में किसानों का 10 किलो यूरिया चोरी करने का काम किया है। यह सरकार का कीमत बढ़ाने का नया तरीका है।

बिस्कुट और बच्चों की मैगी का वजन भी कम लेकिन कीमत वही

कहा कि केवल यूरिया ही नहीं बल्कि बिस्कुट और बच्चों की मैगी का वजन भी कम कर दिया गया है लेकिन कीमत वही रखी गई है। राम मंदिर पर बोलते हुए कहा कि भगवान राम सबके हैं, लेकिन बीजेपी और आरएसएस भगवान राम के नाम पर राजनीति करती है। भगवान राम के नाम पर राजनीति नहीं करनी चाहिए। राम को हर धर्म का व्यक्ति मानता है। देश के विभिन्न मुद्दों पर राजनीति हो लेकिन राम के नाम पर राजनीति करना सही नहीं है।

पढ़ें :- हरियाणाः हिमाचल के लिए कांग्रेस खुद जिम्मेवार, सुनीता दुग्गल ने सिरसा लोकसभा क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ने की जताई इच्छा
Advertisement