कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश चुनाव को लेकर शनिवार को अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और राजीव शुक्ला भी मौजूद थे. बताते चलें कि हिमाचल प्रदेश में विधानसभा चुनाव के लिए 12 नवंबर को मतदान होना है. सभी राजनीतिक दलों ने इसके लिए उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है और अब कांग्रेस ने हिमाचल प्रदेश के लिए अपनी पार्टी की ओर से घोषणापत्र जारी कर दिया है.
पढ़ें :- तेल की किल्लत, दुनिया में तनाव… और भारत के लिए नया रास्ता: क्या अब इलेक्ट्रिक गाड़ियां ही भविष्य हैं?
कांग्रेस के घोषणा पत्र में ये 10 मुद्दे है सम्मिलित
– पुरानी पेंशन होगी बहाल
– युवाओं के लिए 5 लाख रोजगार
– महिलाओं को हर महीने 1500
पढ़ें :- धुरंधर 2 पर राम गोपाल वर्मा का धमाकेदार बयान: "यह फिल्म नहीं, एक फैसला है"
– 300 यूनिट फ्री बिजली
– बागवां तय करेंगे फलों की कीमत
– युवाओं के लिए 6800 करोड़ का स्टार्ट-अप फंड
– हर विधानसभा में खिलेंगे 4 अंग्रेजी मीडियम स्कूल
– नई उद्योग नीति, पार्किंग निर्माण पर रहेगा जोर
पढ़ें :- विश्व गौरैया दिवस 2026: एक नन्ही चिड़िया को बचाने की बड़ी मुहिम
– मनरेगा की तर्ज पर शहरी आजीविका योजना लागू की जाएगी
– हिमाचल प्रदेश में नई पर्यटन नीति लाई जाएगी
घोषणापत्र जारी करने के मौके पर अखिल भारतीय कांग्रेस समिति (AICC) के हिमाचल प्रदेश प्रभारी राजीव शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस समिति के पूर्व प्रमुख सुखविंदर सिंह सुक्खू, एआईसीसी सचिव तेजिंदर पाल बिट्टू और मनीष चतरथ भी मौजूद थे.इसके अलावा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी मौजूद रहे.
‘उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम भाजपा’
पार्टी की चुनाव घोषणा समिति के अध्यक्ष धनीराम शांडिल ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) लोगों की उम्मीदों पर खरा उतरने में नाकाम रही है और उसने 5 साल पहले किए गए अपने वादे पूरे नहीं किए.शांडिल ने कहा, ‘यह महज चुनावी घोषणापत्र नहीं है बल्कि हिमाचल प्रदेश के लोगों के विकास तथा कल्याण के लिए तैयार दस्तावेज है.