Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. अन्य खबरें
  3. हरियाणाः कांग्रेस की 24 दिसंबर को होने वाली जनआक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक, किसानों पर जुल्म के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

हरियाणाः कांग्रेस की 24 दिसंबर को होने वाली जनआक्रोश रैली होगी ऐतिहासिक, किसानों पर जुल्म के खिलाफ आंदोलन का ऐलान

By Rakesh 

Updated Date

सिरसा। विधायक शीश पाल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की 24 दिसंबर को होने वाली किसान-मजदूर जनआक्रोश रैली ऐतिहासिक होगी। किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली के लिए विशाल पंडाल लगाया गया है l विधायक ने हरियाणा प्रदेश की होने वाली किसान-मजदूर जन आक्रोश रैली स्थल का दौरा किया और टेंट, साउंड, पानी, पार्किंग आदि की व्यवस्था देखी।

पढ़ें :- दिल्ली में मेगा प्लांटेशन ड्राइव तेज, 50 लाख से ज्यादा लगाए गए पौधे

कहा कि रैली में जनता को बैठने के लिए भव्य पंडाल बनाया गया है और एक मुख्य स्टेज के साथ साथ-साथ दो बड़े स्टेज बनाए गए हैं। गाडिय़ों के लिए पांच जगह पार्किंग की व्यवस्था की गई है। रैली की देख-रेख के लिए सैकड़ों कार्यकर्ताओं की ड्यूटियां लगाई गई हैं। किसान आंदोलन में सरकार की लापरवाही के कारण 750 किसान शहीद हुए हैं।

उनको श्रद्धांजलि देने के लिए उनकी याद में कांग्रेस पार्टी द्वारा रैली रखी गई है। यह रैली नहीं रैला होगा, जिसमें सिरसा जिले से भारी संख्या में लोग भाग लेंगे। कहा कि रैली के प्रति जनता में भारी उत्साह है। यह सरकार पूरी तरह से किसान, आढ़ती व मजदूर विरोधी सरकार है।

बजरंग गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसानों की आय दो गुना करने की घोषणा की थी परन्तु मोदी जी ने किसानों की आय तो दोगुना नहीं की उल्टा खर्चे जरूर दोगुना कर दिए हैं। इस राज में किसान बर्बादी के कगार पर है। सरकार ने किसानों पर लाठीचार्ज करके और आंसू गैस के गोले दाग कर जुल्म करने की कोई कसर नहीं छोड़ी।

यहां तक कि सरकार ने किसानों पर झूठे मुकदमे बनाकर उन्हें जेल में भेजने का काम किया। जबकि किसान देश का अन्नदाता है। कहा कि सरकार ने किसानों को राहत देने की बजाए किसानों को उत्पीड़ित करने में कोई कसर नहीं छोड़ी l

पढ़ें :- FCRA AMENDMENT BILL 2026 : विदेशी फंडिंग पर नया कानून...क्या बदलेगा? जानिए 1976 से 2026 तक पूरी कहानी
Advertisement