1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. यूपीः संभल में सिपाहियों ने की महिला दारोगा से छेड़छाड़, दोनों गिरफ्तार  

यूपीः संभल में सिपाहियों ने की महिला दारोगा से छेड़छाड़, दोनों गिरफ्तार  

यूपी के संभल जिले में महिला दारोगा से छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। संभल में महिला दारोगा से सिपाहियों ने अभद्रता व गाली-गलौज की थी।

By Rakesh 

Updated Date

संभल। यूपी के संभल जिले में महिला दारोगा से छेड़छाड़ के आरोप में दो सिपाहियों को गिरफ्तार कर लिया गया। एसपी ने दोनों सिपाहियों को सस्पेंड कर दिया है। संभल में महिला दारोगा से सिपाहियों ने अभद्रता व गाली-गलौज की थी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिल रही स्पेशल ट्रेनिंग, अब सड़क हादसों में बचेंगी जानें

सिपाहियों ने महिला दारोगा की कार रोक कर अभद्रता की थी। महिला दरोगा अमरोहा जिले से संभल के चंदौसी में गणेश चतुर्थी मेला ड्यूटी करने आई थी। आरोपी सिपाहियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी सिपाही पवन चौधरी और रविंद्र को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। घटना बहजोई थाना क्षेत्र की है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com