1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 219.56 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

राष्ट्रव्यापी कोविड टीकाकरण के तहत अब तक 219.56 करोड़ से अधिक टीके लगाए जा चुके हैं

12-14 आयु वर्ग में 4.12 करोड़ से अधिक टीके की पहली खुराक लगाई गई

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

भारत का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज आज सुबह 7 बजे तक अंतिम रिपोर्ट के अनुसार 219.56 करोड़ (2,19,56,65,598) से अधिक हो गया।

पढ़ें :- US की बड़ी सैन्य तैयारी: ईरान पर संभावित हमला और मध्य पूर्व में सबसे बड़ी एयरपावर तैनाती

* भारत में कोरोना के सक्रिय मामले 22,549 हैं

* पिछले 24 घंटों में 862 नए मामले सामने आए

* स्वस्थ होने की वर्तमान दर 98.76 प्रतिशत

* साप्ताहिक सक्रिय मामलों की दर 1.02 प्रतिशत है.

पढ़ें :- पाकिस्तान पर बड़ा जल संकट? रवि नदी परियोजना से बदलेगा समीकरण

12-14 आयु वर्ग के लिए कोविड-19 टीकाकरण 16 मार्च, 2022 को प्रारंभ हुआ था। अब तक 4.12 करोड़ (4,12,36,182) से अधिक किशोरों को कोविड-19 टीके की पहली खुराक लगाई गई है। समान रुप से 18-59 आयु वर्ग के लिये प्रीकॉशन खुराक भी 10 अप्रैल, 2022 को प्रारंभ की गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com