1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Lucknow में साइबर ठगों के हौसले बुलंद, DCP बने ठग ने डॉक्टर से वसूले इतने लाख रुपए

Lucknow में साइबर ठगों के हौसले बुलंद, DCP बने ठग ने डॉक्टर से वसूले इतने लाख रुपए

राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है। बता दें कि साइबर ठगों ने फिर से एक बड़े डॉक्टर को निशाना बनाया है।

By up bureau 

Updated Date

लखनऊ। राजधानी लखनऊ में साइबर ठगों के हौसले बुलंद दिखाई दे रहे है। बता दें कि साइबर ठगों ने फिर से एक बड़े डॉक्टर को निशाना बनाया है। डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट कर 48 लाख रुपए की ठगी की है।

पढ़ें :- बरेली रेलवे स्टेशन पर किशोरी से रेप का आरोपी गिरफ्तार, नेपाल जाकर उड़ाता था अपराध की कमाई

ये है मामला

अलीगंज निवासी फिजिशियन डॉक्टर अशोक सोलंकी से ठगी हुई है। 20 अगस्त को ठग ने फ़ेडेक्स कूरियर सर्विस मुंबई का कर्मचारी बता डॉक्टर को कॉल की थी। ईरान से डॉक्टर सोलंकी के नाम पर आए पार्सल के बारे में बात की। पार्सल में जाली पासपोर्ट, लैपटॉप ,पेन ड्राइव और मादक पदार्थ होने की बात कही थी।

ठवही ग ने बताया इस मामले कि मुंबई क्राइम ब्रांच में एफआईआर दर्ज है। ठग ने मुंबई के डीसीपी बने दूसरे ठग से डॉक्टर सोलंकी की बात कराई। डीसीपी बने ठग ने डॉक्टर सोलंकी को स्काइप कॉल पर लिया है।

बैंक खाते से करोड़ों रुपए के संदिग्ध लेनदेन की बात कह कर डॉक्टर को डिजिटल अरेस्ट किया। डॉक्टर के खातों की रकम चेक करने के लिए आरबीआई का खाता बताकर एक खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई। चेकिंग के बाद एक घंटे में रकम वापस ट्रांसफर करने का झांसा दिया। आरबीआई का खाता जानकर डॉक्टर सोलंकी ने 48 लाख रुपए उस खाते में ट्रांसफर कर दिए। एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच में लखनऊ साइबर पुलिस जुटी है।

पढ़ें :- हरदोई में दो युवतियों की गहरी दोस्ती बनी चर्चा का विषय, साथ रहने की जिद ने मचाया हड़कंप

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com