मुख्य सामग्री पर जाएँ

इंडिया वॉइस

Breaking News सभी अपडेट
उत्तर प्रदेश

कर्मनाशा नहर में मिला शव, सनसनी, पुलिस शिनाख्त में जुटी

HO BUREAU

यूपी के चंदौली जिले में शव मिलने का सिलसिला जारी है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बियर के राइट कर्मनाशा नहर में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग टहलने के लिए कर्मनाशा नहर की तरफ गए।

Dead body found in Karmanasha canal
Dead body found in Karmanasha canal
शेयर करें

चंदौली। यूपी के चंदौली जिले में शव मिलने का सिलसिला जारी है। चकिया कोतवाली क्षेत्र के लतीफशाह बियर के राइट कर्मनाशा नहर में शुक्रवार की सुबह अधेड़ का शव मिला। जिससे इलाके में सनसनी फैल गई। शुक्रवार की सुबह कुछ लोग टहलने के लिए कर्मनाशा नहर की तरफ गए।

इस बाबत थानाध्यक्ष चकिया अतुल कुमार ने बताया कि चकिया लतीफशाह नहर से अधेड़ का शव बरामद किया गया है। लोगों ने बताया कि अधेड़ तीन दिन से लतीफ शाह बांध नहर के समीप घूम रहा था, जो दिखने में अर्धविक्षिप्त लग रहा था। शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

शेयर करें