नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने सोमवार को संवाददाता सम्मेलन में कहा कि आम आदमी पार्टी द्वारा संचालित दिल्ली नगर निगम ने एमसीडी चुनाव से पहले किए गए सभी चुनावी वादों से न केवल दिल्लीवासियों को निराश किया है, बल्कि आज पूरी तरह से धोखा देने पर आमादा है।
पढ़ें :- Delhi Protest : CEC के खिलाफ प्रदर्शन, हिरासत में अरविंद केजरीवाल समेत आप के कई नेता
एलएससी दुकानदारों सहित दिल्ली के छोटे व्यापारियों को परेशान कर रही है। श्री सचदेवा ने कहा कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, मंत्री सुश्री आतिशी, मेयर डॉ. शैली ओबेरॉय और आप के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक मिलकर झूठे आश्वासनों से दिल्ली की जनता को बेवकूफ बना रहे हैं, जबकि एमसीडी की विफलता से एक साल से दिल्ली की सफाई सेवा बदहाल है।
एमसीडी बना भ्रष्टाचार का अड्डा
कहा कि व्यापारियों को परेशान किया जा रहा है। इस मौके पर एमसीडी में विपक्ष के नेता सरदार राजा इकबाल सिंह और दिल्ली भाजपा मीडिया प्रमुख प्रवीण शंकर कपूर भी उपस्थित थे। उन्होंने बताया कि कैसे आम आदमी पार्टी के नए एमसीडी पार्षदों ने समानांतर प्रशासन चलाकर एमसीडी को भ्रष्टाचार का अड्डा बना दिया है और एमसीडी कर्मचारियों को परेशान कर रहे हैं। दिल्ली भाजपा मंत्री हरीश खुराना एवं मीडिया रिलेशन प्रमुख विक्रम मित्तल भी मौजूद थे।