Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, प्रमुख चौराहों पर चलाया जनजागरण अभियान

दिल्ली भाजपा युवा मोर्चा ने भ्रष्टाचार को लेकर केजरीवाल से मांगा इस्तीफा, प्रमुख चौराहों पर चलाया जनजागरण अभियान

By Rakesh 

Updated Date

नई दिल्ली। दिल्ली भाजपा के युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को दिल्ली में 31 टोलियां बनाकर प्रमुख चौराहों पर अरविंद केजरीवाल सरकार के शराब घोटाले एवं भ्रष्टाचार के विरुद्ध जनजागरण अभियान चलाया। इस अभियान के तहत विभिन्न स्थानों पर कार्यकर्ता तख्ती लेकर खड़े थे। जिनपर ‘शराब की यारी पड़ गई भारी, अब तो यह स्पष्ट है केजरीवाल भ्रष्ट है’, जैसे नारे लिखे थे।

पढ़ें :- दिल्ली में 200 नई ई-बसों की सौगात, DTC का इलेक्ट्रिक बस बेड़ा 5 हजार के पार

आईटीओ चौक के पास अभियान चला रहे युवा कार्यकर्ताओं के साथ दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा भी सम्मलित हुए। प्रदर्शन के दौरान श्री सचदेवा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल हमेशा न्यायपालिका की दुहाई देते हैं, लेकिन उनका हर काम कानून के खिलाफ होता है। कोर्ट में संजय सिंह की पेशी के दौरान उनके लोगों ने सड़कों पर उतरकर इस बात को साबित कर दिया कि उन्हें कोर्ट पर भरोसा नहीं है।

भ्रष्टाचार में डूबी है आम आदमी पार्टीः सचदेवा 

उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी पूरी तरह से भ्रष्ट पार्टी है और एक-एक कर उसके सभी भ्रष्टाचार सामने आ रहे हैं । श्री सचदेवा ने कहा कि आप विधायक अमानतुल्लाह खान के घर पर रेड पड़ने पर आम आदमी पार्टी के सभी नेताओं में हलचल साफ दिखने लगी है और अरविंद केजरीवाल एवं उनके नेताओं द्वारा जांच एजेंसियों पर बार-बार सवाल खड़े किए जा रहे हैं।

श्री सचदेवा ने कहा कि जांच एजेंसियां अपना काम कर रही हैं। अगर यही जांच एजेंसी छतीसगढ़ में कर्रवाई करती है तो अरविंद केजरीवाल उसका स्वागत करते हैं लेकिन जब उनके लोगों पर रेड करती है तो उस पर सवाल खड़े करते हैं। केजरीवाल के इस दोहरे चरित्र को दिल्ली की जनता समझ चुकी है।

पढ़ें :- मोदी कैबिनेट के 5 बड़े फैसले: ₹13,041 करोड़ की रेलवे-हाईवे परियोजनाओं को मंजूरी

युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आईटीओ चौराहे के अलावा निजामुद्दीन पुल अक्षरधाम,  सुनेहरी बाग गोल चक्कर, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा के घर के पास,  मोती लाल नेहरु गोल चक्कर, तीलक मार्ग फूट ओवर ब्रिज, आईटीओ पुल, पालिका सर्किल, गोल डाकखाना, मिंटो रोड चौक, मंडी हाउस गोल चक्कर, राजघाट, एम्स, धौला कुंआ, मूलचंद फ्लाईओवर,  दयाल सिंह कॉलेज, सत्या निकेतन, आरएमएल गोल चक्कर, जनपथ गोल चक्कर, सुनहरी बाग, रेल भवन, अकबर रोड गोल चक्कर, रेल भवन गोल चक्कर, सांगरीला अशोक रोड, पार्लियामेंट गोल चक्कर,  तीन मूर्ति, क्लेरिज होटल गोल चक्कर, प्रेस क्लब, 11 मूर्ति फूट ओवर एवं 11 मूर्ती गोल चक्कर पर जनजागरण अभियान चलाया।

इस मौके पर  सांसद एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी, दिल्ली भाजपा पदाधिकारियों में हर्ष मल्होत्रा, योगेंद्र चंदौलिया, दिनेश प्रताप सिंह, विष्णु मित्तल, श्रीमती योगिता सिंह, गजेन्द्र यादव, श्रीमती लता गुप्ता, सतीश गर्ग, सुश्री बांसुरी स्वराज,  किशन शर्मा,  सरदार इम्प्रीत सिंह बख्शी, विनोद बछेती, श्रीमती सोना कुमारी, विनय रावत, नरेश कुमार ऐरन, डॉ अनिल गुप्ता,  डॉ राजकुमार फुलवारिया, श्रीमती न्योमा गुप्ता,  अजय सहरावत, सरदार ज्योतजीत सिंह, श्रीमती सुनीता कांगड़ा एवं बृजेश राय सहित युवा मोर्चा प्रभारी विक्रम बिधूड़ी, मोर्चा अध्यक्ष शशि यादव, मोर्चा महामंत्री गौरव पराशर एवं श्रीमती निघत अब्बास सहित मोर्चे के प्रमुख कार्यकर्ता भी विभिन्न स्थानों पर उपस्थित थे।

Advertisement