Cracker Ban in Delhi: दिवाली की रात जबरदस्त आतिशबाजी से देश के कई शहरों में वायु प्रदूषण गंभीर स्तर पर पहुंच जाता है ,जिसे ध्यान में रखते हुये दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने पर्यावरण प्रदूषण पर बड़ा फैसला लिया है . दिल्ली में 1 जनवरी 2023 तक पटाखों के उत्पादन, बिक्री, भंडारण और इस्तेमाल पर पूरी तरह बैन लगाया गया है.
पढ़ें :- दिल्ली विधानसभा में 7 अगस्त से सियासी हलचल, CAG Report के साथ तीन बड़े विधेयकों पर होगी चर्चा
आम आदमी पार्टी की सरकार में पर्यावरण मंत्री गोपाल राय ने कहा है कि दिल्ली में पटाखों के इस्तेमाल के साथ साथ उत्पादन, बिक्री,और भंडारण पर भी 1 जनवरी 2023 तक पूरी तरह रोक रहेगी.
दिल्ली में लोगों को प्रदूषण के खतरे से बचाने के लिए पिछले साल की तरह ही इस बार भी दिल्ली की केजरीवाल सरकार ने यह बड़ा फैसला लिया है,इस साल दिल्ली सरकार ने पटाखों की ऑनलाइन बिक्री और डिलीवरी पर भी रोक लगा दी है, यह प्रतिबंध 1 जनवरी 2023 तक लागू रहेगा. प्रतिबंध को कड़ाई से लागू करने को लेकर दिल्ली पुलिस, DPCC और राजस्व विभाग के साथ मिलकर कार्य योजना बनाई जाएगी.