1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. दिल्ली में ब्लू लाइन पर कल दो बजे तक प्रभावित रहेंगी मेट्रो की सेवाएं

दिल्ली में ब्लू लाइन पर कल दो बजे तक प्रभावित रहेंगी मेट्रो की सेवाएं

अक्षरधाम और यमुना बैंक के बीच ट्रैक रखरखाव के कारण ब्लू लाइन पर रविवार दो बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी. सुबह से दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली व सेक्टर-21 द्वारका के बीच सीधी मेट्रो उपलब्ध नहीं रहेगी

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

अक्षरधाम और यमुना बैंक के बीच ट्रैक रखरखाव के कारण ब्लू लाइन पर रविवार दो बजे तक मेट्रो सेवाएं प्रभावित रहेंगी. सुबह से दोपहर दो बजे तक नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी/ वैशाली व सेक्टर-21 द्वारका के बीच सीधी मेट्रो उपलब्ध नहीं रहेगी.

पढ़ें :- दिल्ली में ट्रैफिक से राहत की बड़ी तैयारी: बारापुला फेज-III और MB रोड कॉरिडोर को मिली मंजूरी

डीएमआरसी के कार्यकारी निदेशक अनुज दयाल ने बताया कि इस दौरान ब्लू लाइन पर दो लूप में परिचालन किया जाएगा. यमुना बैंक से आगे के स्टेशनों तक पहुंचने के लिए दूसरी मेट्रो में सफर करना होगा. इसके लिए यमुना बैंक पर मेट्रो बदलने के बाद आगे का सफर जारी रख सकेंगे.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com