Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. दिल्ली में अगले दो दिनों में 4 डिग्री पहुंचेगा पारा, 5 दिन तक चलेगी शीतलहर

दिल्ली में अगले दो दिनों में 4 डिग्री पहुंचेगा पारा, 5 दिन तक चलेगी शीतलहर

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

उत्तर प्रदेश के कई शहरों में बूंदाबांदी होने से तापमान में तेजी से गिरावट देखी गई. मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में दो दिन शीतलहर चलेगी. उत्तर भारत के कई शहरों में अगले 72 घंटों में तापमान न्यूनतम तीन से चार डिग्री पर पहुंच सकता है. रविवार से जम्मू-कश्मीर , हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड के पहाड़ों पर तेज बर्फबारी साथ बारिश का पूर्वानुमान लगाया गया है. वहीं, हिमालयी इलाकों में तापमान माइनस में जा चुका है. जिसके कारण दिल्ली , यूपी , हरियाणा और पंजाब में भी काफी ठंड होगी. दिल्ली में आज का अधिकतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 4 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज की जा सकती है.

पढ़ें :- धर्मेंद्र कश्यप सपा में शामिल, अखिलेश यादव बोले- चुनाव की तारीख घोषित होते ही हार जाएगी भाजपा

मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान रविवार (25 दिसंबर) को 19 डिग्री, जबकि सोमवार (26 दिसंबर) को 20 डिग्री रहने का अनुमान है. दिल्ली-एनसीआर के कई इलाकों में शीत लहर की स्थिति बनी रहेगी. इसी तरह 26 दिसंबर को भी सुबह के समय घना कोहरा छाने और शीतलहर चलने का पूवार्नुमान लगाया गया है.

26 दिसंबर के लिए अलर्ट किया गया है जारी

जानकारी के मुताबिक रविवार (25 दिसंबर) सुबह दिल्ली का न्यूनतम तापमान 5.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ. मौसम विभाग के रीजनल सेंटर के मुताबिक, दिल्ली-एनसीआर (Delhi-NCR) में क्रिसमस यानी आज और अगले दिन (26 दिसंबर) शीतलहर चलेगी. सेंटर के बताया कि 26 दिसंबर के लिए शीतलहर और कोहरे का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इस दौरान न्यूनतम व अधिकतम तापमान दोनों में गिरावट दर्ज की जाएगी. इसके साथ ही घना कोहरा एक बार फिर सुबह के समय परेशान करेगा.

पांच दिन चल सकती है कोल्ड वेव

पढ़ें :- 'Cyclone Arnab' को लेकर UP में अलर्ट, 28 से 31 अक्टूबर तक बारिश और तेज हवाओं का पूर्वानुमान

मौसम विभाग के मुताबिक 25 दिसंबर से हिमाचल, पंजाब, उत्तर प्रदेश, चंडीगढ़ और दिल्ली में कोल्ड वेव चल सकती है. वहीं पश्चिमी राजस्थान और पूर्वी राजस्थान में अगले पांच दिन गंभीर कोल्ड वेव चल सकती है. वहीं मौसम विभाग ने अगले दो दिनों तक तमिलनाडु के तटीय क्षेत्रों , केरल और लक्षद्वीप में अलग-अलग स्थानों पर वर्षा की चेतावनी भी दी है

Advertisement