1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट में बम की सूचना, फोन कॉल के बाद एयरपोर्ट पर अर्लट

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट फ्लाइट में बम की सूचना, फोन कॉल के बाद एयरपोर्ट पर अर्लट

दिल्ली-पुणे स्पाइसजेट के विमान में बम होने का दावा करने वाले फोन कॉल के बाद तलाशी ली जा रही है.

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट (Delhi IGI Airport)पर विमान में बम की सूचना से हड़कंप मच गया है,जानकारी के अनुसार, दिल्ली से पुणे जा रहे विमान में बम की सूचना है. इसकी जानकारी मिलते ही सुरक्षा एजेंसियां सतर्क हो गईं और जांच कर रही हैं. गुरुवार शाम को करीब 07:07 बजे एओसीस (AOCC) ने (SOCC) को दिल्ली से पुणे जा रही फ्लाइट SG 8938 में बम मिलने की सूचना दी थी.बम की धमकी के बारे में कॉल मिलने पर एयरलाइन के अधिकारियों ने बोर्डिंग को रोक दिया और बम दस्ते को बुलाया.

पढ़ें :- IPL 2026 का आगाज़, क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह

दिल्ली पुलिस ने कहा कि उड़ान भरने से पहले दिल्ली से पुणे जाने वाली स्पाइसजेट की फ्लाइट में बम होने की कॉल आई थी. दिल्ली पुलिस का कहना है कि सीआईएसएफ और दिल्ली पुलिस अलर्ट पर है. दिल्ली एयरपोर्ट पर फ्लाइट की जांच की जा रही है. अभी तक कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला है लेकिन एसओपी के अनुसार सुरक्षा ड्रिल का पालन किया जाएगा. पैरामिलिट्री फोर्स CISF और दिल्ली पुलिस भी स्टैंडबाय पर है,और यात्रियों को विमान से बाहर निकाल दिया गया है.

सोमवार को भी सामने आया था ऐसा मामला

इससे पहले सोमवार 9 जनवरी को भी विमान में बम होने की सूचना पर प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग की गई थी. गुजरात के जामनगर हवाई अड्डे पर आपात स्थिति में ‘अजूर एयर’ की मॉस्को से गोवा की फ्लाइट की आपात लैंडिंग हुई थी. हालांकि तलाशी लेने पर विमान में कुछ भी संदिग्ध नहीं मिला था जिसके बाद विमान मंगलवार दोपहर को विमान गुजरात से रवाना हुआ और गोवा पहुंचा.

पढ़ें :- 1 अप्रैल से बदल जाएगी आपकी ज़िंदगी? टैक्स से लेकर दिल्ली के ‘ग्रीन प्लान’ तक- क्या नया ला रही है सरकार 2026 में!
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com