Advertisement
  1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. झारखंड में हो रही है विधानसभा सीटें बढाने की मांग, एकजुट हैं सभी दल

झारखंड में हो रही है विधानसभा सीटें बढाने की मांग, एकजुट हैं सभी दल

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Second supplementary budget of Rs 2926 crores passed by voice vote in Jharkhand assembly

झारखंड : राज्य सरकार 160 विधायकों के लिए विधानसभा के नए भवन में आधुनिक तकनीकी व्यवस्था का इंतजाम करने वाली है। इसके बाद विधायक बिना किसी भी कागज के सदन के अंदर हाजिर होंगे। सवाल, जवाब समेत सभी ज़रूरी कागज उन्हें उनके टेबल पर ही इलेक्ट्रॉनिक माध्यम से उपलब्ध कराया जाएगा। आधुनिक तकनीकी व्यवस्था से विधानसभा की सभी सीटें ई-विधान के तहत अत्याधुनिक व्यवस्था से सुसज्जित होंगी। इसकी जिम्मेदारी सरकार के भवन निर्माण विभाग को मिली है।

पढ़ें :- झारखंड का राजनीतिक महाभारत : हेमन्त की हिम्मत , भाजपा का हमला , ED की दबिश [ इंडिया वाँयस विश्लेषण ]

अभी इनमें सिर्फ 81 निर्वाचित विधायक ही बैठ सकेंगे। शेष 79 विधायक कब आएंगे, यह तय नहीं है। विधानसभा की सीटें बढ़ेंगी तभी 160 विधायक यहां बैठ सकेंगे। सीटें बढ़ाने की राजनीतिक दलों की यह मांग काफी पुरानी है। एक बार फिर से सूबे के सभी राजनीतिक दलों ने विधानसभा की सीटें बढ़ाने की मांग की है। सभी दल इस मुद्दे पर एकजुट दिखाई दे रहे हैं।

राज्य में विधानसभा की सीटें 81 से बढ़ाकर 160 करने के लिए झामुमो और कांग्रेस के साथ विपक्ष की भूमिका निभा रहे भाजपा और आजसू भी एकजुट हैं। सभी का कहना है कि सीटें बढाई जानी चाहिए। दलों का कहना है कि पिछले 21 सालों में झारखंड की आबादी और वोटरों की संख्या में काफी इजाफा हुआ है। इसी के साथ बने दो अन्य राज्यों छत्तीसगढ़ और उत्तराखंड में भी विधानसभा सीटें बढ़ायी जा चुकी हैं। तो इसी तर्ज पर झारखंड की सीटें भी बढ़ाई जानी चाहिए।

Advertisement