1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. Weather Today: दिल्ली-यूपी से बिहार तक घने कोहरे की चादर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

Weather Today: दिल्ली-यूपी से बिहार तक घने कोहरे की चादर, उत्तर भारत में शीतलहर का अलर्ट

देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है।

By इंडिया वॉइस 

Updated Date

Weather Today: देश के कई राज्यों में ठंड बढ़ गई है। इसके साथ ही राजधानी दिल्ली में घने कोहरे ने दस्तक दे दी है।

पढ़ें :- वरिष्ठ नागरिकों को बड़ी राहत: रेलवे ने फिर शुरू की यात्रा रियायतें, बुज़ुर्गों के चेहरे पर लौटी मुस्कान

वहीं, भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने देश के कई राज्यों में घने से बहुत घने कोहरे की चेतावनी जारी की है। IMD ने अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और उत्तर प्रदेश के लिए घने कोहरे का अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के अनुसार अगले तीन दिन भारत-गंगा के मैदानी इलाकों में निचले क्षोभमंडलीय स्तरों पर नमी और हल्की हवाओं के कारण पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और दिल्ली, हिमाचल प्रदेश और उत्तर प्रदेश में रात और सुबह के दौरान कई इलाकों में घने से बहुत घने कोहरे की संभावना है।

इसके साथ ही अगले दो दिनों के दौरान बिहार और उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग इलाकों में घना कोहरा छाने की संभावना है।

हालांकि, आईएमडी के मुताबिक अगले 4 से 5 दिनों के दौरान भारत के उत्तरी भागों में न्यूनतम तापमान में कोई महत्वपूर्ण बदलाव नहीं होने की संभावना है। इसी तरह, हिमालय से शुष्क उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण अगले 4 से 5 दिनों के दौरान हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा और उत्तरी राजस्थान में अलग-अलग हिस्सों में शीत लहर की स्थिति जारी रहने की संभावना है।

पढ़ें :- इंडिया एआई इम्पैक्ट समिट 2026: विश्व का सबसे बड़ा कृत्रिम बुद्धिमत्ता सम्मेलन

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें Facebook, YouTube और Twitter पर फॉलो करे...
Booking.com
Booking.com